सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSSB 4th Grade DV 2026: Document Verification Schedule Released for Rajasthan Recruitment

RSSB 4th Grade DV: राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, देखें तारीख और समय

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 09 Mar 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

RSSB 4th Grade DV 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी ग्रेड-4 भर्ती 2024-25 के सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर तारीख और समय देख सकते हैं।

RSSB 4th Grade DV 2026: Document Verification Schedule Released for Rajasthan Recruitment
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) - फोटो : X(@JaipurRssb)
विज्ञापन

विस्तार

RSSB 4th Grade DV 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी (4th ग्रेड) भर्ती परीक्षा 2024-25 के सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह जानकारी उम्मीदवारों के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Trending Videos


ध्यान दें, जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में शामिल होना होगा। यह चरण उनके भर्ती में अंतिम निर्णय के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने साफ कहा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह अनिवार्य है। अगर कोई उम्मीदवार इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

इन तारीखों पर होगा दस्तावेज सत्यापन

बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024-25 के सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का शेड्यूल जारी किया है। यह प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर के अनुसार तय दिन और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।


डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सुबह 10 बजे से शुरू होगा और स्थान है महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, तोपदड़ा, अजमेर। उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे ताकि उनकी पात्रता और दस्तावेजों की सही जांच हो सके।

इन दस्तावेजों को रखें तैयार

उम्मीदवार अपने सभी ओरिजनल दस्तावेज और उनकी दो फोटोकॉपी साथ लेकर आएं। इसमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र, फोटो आईडी कार्ड (आधार, पैन या मतदाता पहचान पत्र), जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणियों के लिए), मूल निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान के स्थायी निवासी होने का सबूत), हाल ही में खिंचवाई गई कम से कम 4 पासपोर्ट साइज फोटो, और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी शामिल हों।

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • तय दिन और समय पर ही उपस्थित हों, देर होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज बिना लाए DV में शामिल नहीं हो पाएंगे।
  • कोई भी नकली या गलत दस्तावेज जमा करने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
  • सभी जानकारियाँ सही और पूरी भरें।
  • DV में शामिल न होने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी स्वतः रद्द कर दी जाएगी।
  • बोर्ड द्वारा बताए गए नियम और निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed