{"_id":"69ae87f3599755f6520f829c","slug":"video-administration-takes-action-against-unauthorised-off-season-paddy-nursery-destroys-it-by-driving-tractor-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sitarganj: बिना अनुमति बेमौसमी धान की नर्सरी पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitarganj: बिना अनुमति बेमौसमी धान की नर्सरी पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:35 PM IST
Link Copied
सितारगंज में बिना अनुमति के बेमौसमी धान की पौंध लगाने पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर चलाकर ग्राम कल्याणपुर व तुर्कातिसौर नर्सरी को नष्ट कर दी। इस दौरान खेत स्वामियों को सख्त हिदायत देते हुए वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासन ने गत वर्ष बेमौसमी धान लगाने पर रोक लगाई थी। जरूरत के अनुसार कुछ किसानों को अनुमति दी थी। इस बार प्रशासन ने आदेश को सख्ती से पालन कराने के लिए बिना अनुमति के धान की पौंध लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। रविवार को गांव तुर्कातिसौर व कल्याणपुर में प्रशासन को बेमौसमी धान के पौध की नर्सरी लगाने की सूचना मिली। इस पर टीम ने खेतों में लगाई गई धान की नर्सरी का निरीक्षण किया। जो बिना अनुमति के मिली। जांच में बेमौसम धान की नर्सरी पाए जाने पर प्रशासन ने मौके पर ही ट्रैक्टर मांगकर नर्सरी को नष्ट करा दिया। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने बताया कि किसानों को बेमौसम धान की फसल लगाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ किसान बेमौसमी धान की नर्सरी तैयार की जा रही थी। जिससे न सिर्फ़ फसल चक्र प्रभावित होता है। बल्कि, कीट व रोगों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह शासन के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित समय पर ही धान की नर्सरी तैयार करें। चेतावनी दी है कि यदि बेमौसमी धान की नर्सरी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। यहां टीम में तहसीलदार हिमांशु जोशी, नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी, कानूनगो प्रवीण गहतोड़ी, कृषि अधिकारी कैलाश पंत, ऋषि पाल सिंह आदि उपस्थित रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।