सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR registered against tractor driver who hit folk singer Rinku Rana

Uk: लोक गायिका रिंकू राणा को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 09 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका  रिंकू राणा की स्कूटी को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ नानकमत्ता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FIR registered against tractor driver who hit folk singer Rinku Rana
रिंकू राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की स्कूटी को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्राली के चालक के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दुर्घटना में स्कूटी सवार लोक गायिका की मौत हो गई थी, जबकि उनकी भतीजी घायल हो गई थी।

Trending Videos

ग्राम पुरनगढ़ नौगजा निवासी महेश सिंह राणा ने शनिवार को कोतवाली नानकमत्ता को तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च को उनकी पत्नी रिंकू अपनी भतीजी जिया के साथ स्कूटी से मायके बिचपुरी बिडौरी जा रही थी। सुबह 11:15 बजे बिचपुरी शिव मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में रिंकू व भतीजी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से रिंकू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि भतीजी का इलाज चल रहा है। कोतवाली निरीक्षक मंजू पांडे ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद

रिंकू राणा को आज दी जाएगी श्रद्वांजलि
थारू जनजाति की लोक गायिका स्व. रिंकू राणा को सोमवार शाम चार बजे थारू विकास भवन में श्रद्वांजलि दी जाएगी। लोक गायक बंटी राणा ने बताया कि शाम सात बजे सितारगंज मार्ग होते हुए खटीमा मुख्य चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed