{"_id":"69aea5b17bb8f6e094080c67","slug":"video-crowds-of-devotees-gathered-at-siddhpeeth-maa-shri-sheetla-mata-temple-in-kashipur-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: सिद्धपीठ मां श्री शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अर्चना के लिए लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: सिद्धपीठ मां श्री शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अर्चना के लिए लगी कतार
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Mar 2026 04:19 PM IST
Link Copied
काशीपुर नगर के सिद्धपीठ श्री शीतला माता मंदिर में चैत्र मास की द्वितीया से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का क्रम आज सोमवार को भी जारी रहा। आज सुबह से ही मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा नजर आया। सुबह से मंदिर के बाहर दोनों ओर कतार में लगे श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि रोगहरण अवतारी मां शीतला देवी को नगर कोट देवी, महाकाली, तृष्णा, कालरात्रि, श्री चौगानन चौराहे वाली व मसानी माता के नाम से भी जाना जाता है। ऋतु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से मुक्ति के लिए प्रतिवर्ष चैत्र मास की द्वितीया से यहां विशेष पूजा-अर्चना का प्रावधान है। आज भारी संख्या में श्रद्धालु जन मंदिर पहुंचे और मां शीतला देवी को हल्दी का तिलक लगाकर नारियल, कच्चा दूध, चना, चना दाल, मसूर दाल, हल्दी, गुड़, आटा, पुए, सरसों का तेल, नमक, झाडू आदि अर्पित करते हुए मन्नत मांगीं। उन्होंने बताया कि पूजा-अर्चना का यह क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा और बुधवार 11 मार्च को शीतला अष्टमी पर बसौड़ा पूजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।