{"_id":"69ae888543908c01b80337f9","slug":"video-joint-program-of-organizations-on-womens-day-voice-raised-for-the-rights-of-working-women-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: महिला दिवस पर संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम, मजदूर महिलाओं के अधिकारों की उठी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: महिला दिवस पर संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम, मजदूर महिलाओं के अधिकारों की उठी आवाज
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:14 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, प्रगतिशील भोजन माता संगठन और इंकलाबी मजदूर केंद्र ने संयुक्त रुप से सभा कर महिलाओं को पर्याप्त अधिकार और अवसर देने की मांग की। पर्याप्त मेहनताना न मिलने पर नाराजगी जताई। नगर के गांधी पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि महिला कामगारों को पर्याप्त मेहनताना तक नहीं दिया जाता है। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रविंदर कौर ने महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 8 मार्च 1908 को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में काम के घंटे कम करने वेतन बढ़ाने और वोट देने का अधिकार दिये जाने की मांग को लेकर हजारों महिला मजदूरों ने प्रदर्शन किया था। इसी से प्रेरणा लेकर 1910 में डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में समाजवादी महिलाओं के अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय मजदूर महिला दिवस मनाने का एलान किया था। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की वंदना देवी ने कहा कि आज का दिन मजदूर, मेहनतकश महिलाओं को अपने पूर्वजों के संघर्ष को याद करते हुए आगे के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने का दिन है। वक्ताओं ने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड बनाने की निंदा की। कहा कि मजदूर मेहनतकश जनता को मिलकर सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। सभा में मीना देवी, हीराकली, प्रगतिशील भोजन माता संगठन की तुलसी देवी, कमलेश यादव,धनवंती देवी , सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, दिनेश चंद्र आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।