Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
A program dedicated to Women's Day was held at the residence of former Cabinet Minister Joginder Singh Mann in Phagwara.
{"_id":"69ae579dc330e1217c0bfedb","slug":"video-a-program-dedicated-to-womens-day-was-held-at-the-residence-of-former-cabinet-minister-joginder-singh-mann-in-phagwara-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान के आवास पर हुआ महिला दिवस को समर्पित कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान के आवास पर हुआ महिला दिवस को समर्पित कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान के निवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘आप’ पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सम्मानित महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थितों को संबोधित करते हुए हलका इंचार्ज हरजी मान ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने आज पेश किए गए बजट में महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना’ के तहत अब पंजाब की माताओं और बेटियों को हर महीने 1000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी, जबकि एस.सी. समुदाय से संबंधित महिलाओं के लिए यह राशि 1500 रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है। हरजी मान ने बताया कि इस योजना के लिए पंजाब सरकार ने 9,300 करोड़ रुपये का बड़ा बजट रखकर यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी केवल वादे ही नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘आप’ पार्टी की सरकार ने वह करके दिखाया है, जो पिछली सरकारें कभी सोच भी नहीं सकीं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना समाज की तरक्की के लिए सबसे बड़ा कदम है और पंजाब सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का एक ही उद्देश्य है —जो कहा, वह करके दिखाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना की भरपूर सराहना की और कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।