{"_id":"6a7769fbc7291e32ce05df27","slug":"18-year-old-youth-murdered-over-a-financial-dispute-in-sirhind-fatehgarh-sahib-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ साहिब: पैसों के लेन-देन के विवाद में 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, दूसरा साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ साहिब: पैसों के लेन-देन के विवाद में 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, दूसरा साथी गंभीर घायल
Sat, 08 Aug 2026 11:10 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज, फतेहगढ़ साहिब
संवाद न्यूज, फतेहगढ़ साहिब
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:10 PM IST
सार
फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ था।
विज्ञापन
मृतक अंकुश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद शहर से डेरा मीर मीरा की ओर जाने वाली सड़क पर पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सरहिंद निवासी अंकुश के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय में बी.ए. द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी था।
पैसों के लेन-देन का था मामला
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ था। देर रात यह विवाद दोबारा बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान अंकुश की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई रणजोध सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, मृतक की मां राधा ने बताया कि अंकुश दोपहर करीब 3 बजे घर से दही लेने के लिए निकला था। शाम करीब 5 बजे वह मोटरसाइकिल में तेल डलवाने के लिए अपने पिता से 50 रुपये लेने आया था। इसके बाद उसके पिता ने उसे घर जाने के लिए कहा था। रात करीब साढ़े 8 बजे परिवार को फोन आया कि अंकुश को चोटें लगी हैं और उसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया है। परिवार के सदस्य जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अंकुश की मौत हो चुकी है।
अंकुश के पिता मूना और परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए।