फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bhagwant Mann seeks parole for Jagtar Singh Hawara, the assassin of former CM Beant Singh.

पंजाब:पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा के लिए भगवंत मान ने मांगी पैरोल, राज्यपाल को लिखा पत्र

Sat, 08 Aug 2026 08:56 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2026 08:56 PM IST
सार

भगवंत मान ने अपने पत्र में लिखा है कि हवारा की मां की तबियत ठीक नहीं रहती है। ऐसे में मां की देखभाल के लिए हवारा को जेल से 10 दिनों की पैरोल दी जाए।

विज्ञापन
Bhagwant Mann seeks parole for Jagtar Singh Hawara, the assassin of former CM Beant Singh.
भगवंत मान ने मांगी हावारा के लिए पैरोल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअंत सिंह हत्याकांड में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिनों की पैरोल देने के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है। भगवंत मान ने अपने पत्र में लिखा है कि हवारा की मां की तबियत ठीक नहीं रहती है। ऐसे में मां की देखभाल के लिए हवारा को जेल से 10 दिनों की पैरोल दी जाए।
विज्ञापन


1995 में की थी हत्या

बता दें कि हवारा उग्रवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा था और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है। इसी केस में वो फिलहाल सजा काट रहा है। बेअंत ने पूर्व सीएम की पंजाब सचिवालय के बाहर 31 अगस्त 1995 में हत्या कर दी थी। बेअंत सिंह की हत्या में दिलावर सिंह नाम का शख्स भी शामिल था, जो आत्मघाती हमलावर के तौर पर वहां आया था। मार्च 2007 में हवारा को इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, हालांकि 2010 में हवारा की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। हवारा की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी मां अमेरिका में रहती है जो कोमा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed