सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man of Shahjahanpur stranded in Abu Dhabi described the conditions in the war-torn areas

US-Israel-Iran War: 'धमाकों से दहल रहा दिल', अबू धाबी में फंसे शाहजहांपुर के युवक ने बयां किए वहां के हालात

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के बीच शाहजहांपुर जिले के कई युवा खाड़ी देशों में फंस गए हैं।निगोही क्षेत्र के लोहरगवां गांव निवासी वसीम अबू धाबी में फंसे हुए हैं। उन्होंने वहां से अपने पिता को वीडियो कॉल कर वहां के हालात के बारे में बताया। 

man of Shahjahanpur stranded in Abu Dhabi described the conditions in the war-torn areas
वसीम से वीडियो कॉल पर बात करते पिता जुबैर हसन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर जिले से एक वर्ष पहले संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में इलेक्ट्रीशियन का काम करने गए वसीम खां ने घरवालों को वीडियो कॉल करके वहां युद्ध के रोंगटे खड़े कर देने वाले भयावह हालात बताए। उनके अलावा गांव के तीन अन्य युवक भी खाड़ी के युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंस गए हैं। इससे उनके परिजन चिंतित हैं। 

Trending Videos


अबू धाबी की मुस्तफा सिटी के इंडस्ट्रियल एरिया में रह रहे वसीम ने अपने पिता जुबैर हसन को बताया कि घर की छतों के ऊपर से रोजाना अनगिनत मिसाइलें गुजरती हैं। आसपास के क्षेत्रों से तेज धमाकों की आवाज आती रहती है। इससे घरों के खिड़की और दरवाजे हिलने से ऐसा लगता है, मानो भूकंप आ गया हो। अपनों से हजारों मील दूर बैठकर पिता से बात करते हुए वसीम भावुक हुए तो उनके पिता की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। हालांकि, वसीम के यह बताने से उनके घरवालों को थोड़ी तसल्ली मिली कि हालात बहुत खराब हैं, लेकिन सरकार सभी नागरिकों को खाना बांट रही है और किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तान के महल में कर रहे बिजली फिटिंग 
वसीम ने घरवालों को यह भी बताया कि वह आजकल अबू धाबी के सुल्तान के महल में बिजली फिटिंग का कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें अपने आवास से करीब 65 किमी दूर जाना होता है, लेकिन रास्ते में बहुत ही दहशत का माहौल है। हमेशा डर बना रहता है कि पता नहीं किधर से मिसाइल आए और सब कुछ तबाह बर्बाद कर दे। 

उन्होंने बताया कि शनिवार 12 बजे से मिसाइलों से लगातार धमाके हो रहे थे। इसी गांव के सुहेल खां, आमिर खां, और तस्लीम खां भी खाड़ी के युद्धग्रस्त क्षेत्र में मिसाइलों की बारिश के बीच घिरे हुए हैं। इसलिए उनके घर वाले भी अपने लाड़लों की सलामती और अमन के लिए दुआएं करने के साथ भारत सरकार से उनकी वतन सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed