सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imtiaz Ali Did Not Want To Show Heer Death In Ranbir Kapoor Rockstar

‘रॉकस्टार’ में हीर की मौत नहीं दिखाना चाहते थे इम्तियाज अली, किया बड़ा खुलासा; कहा- ‘चाहता था हीर जिंदा रहे’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 09 Mar 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Imtiaz Ali: ‘रॉकस्टार’ फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने हाल ही में खुलासा किया कि मूवी के अंत में हीर की मौत क्यूं दिखाई गई। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वे पहले हीर के कैरेक्टर को मारना नहीं चाहते थे। 

Imtiaz Ali Did Not Want To Show Heer Death In Ranbir Kapoor Rockstar
इम्तियाज अली रॉकस्टार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

Rockstar Movie: फिल्म ‘रॉकस्टार’ आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार लव स्टोरी में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। लेकिन फिल्म के अंत में हीर की मौत ने कई लोगों को भावुक कर दिया था।

Trending Videos


मैं चाहता था कि हीर जिंदा रहे
अब फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने हाल ही में एक फैन मीटअप के दौरान बताया कि उन्होंने कहानी में हीर की मौत क्यों दिखाई। इम्तियाज अली के मुताबिक, फिल्म की शुरुआती कहानी का रुख काफी अलग था। लेकिन एक बड़ा झटका तब लगा जब जो स्क्रिप्ट उन्होंने पहले लिखी थी, वो कहीं खो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता था कि हीर जिंदा रहे। ‘रॉकस्टार’ के लिए मेरे मन में कई अलग-अलग चीजें थीं। दरअसल मैंने पूरी स्क्रिप्ट का एक ड्राफ्ट लिख लिया था, लेकिन दुर्भाग्य से वह खो गया। कई साल बाद जब मुझे ‘रॉकस्टार’ बनाने का मौका मिला, तो मैंने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। वह कंप्यूटर में भी नहीं था।’

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Laksh Maheshwari (@single.handedly)

हीर-रांझा से प्रेरणा ले रहे थे इम्तियाज
जब इम्तियाज दोबारा फिल्म की कहानी लिखने बैठे, तो उन्होंने बताया कि कहानी अपने-आप एक अलग दिशा में जाने लगी। इसी दौरान हीर के किरदार का दुखद पहलू सामने आया, क्योंकि वह मशहूर पंजाबी प्रेम कहानी हीर-रांझा से काफी प्रेरणा ले रहे थे।

उन्होंने बताया कि उसी कहानी के प्रभाव ने फिल्म के अंत को भी तय किया और आखिर में वही इमोशनल क्लाइमैक्स बना जो दर्शकों ने स्क्रीन पर देखा। इम्तियाज ने कहा, ‘फिर मैंने इसे दोबारा लिखा।

इस बार जब मैं लिख रहा था तो पता नहीं क्या हुआ, लेकिन कहानी के आखिर तक आते-आते हीर नहीं रही। मुझे लगता है ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि मैं ‘हीर-रांझा’ से काफी प्रभावित था। यही वजह है कि लड़की का नाम हीर रखा गया और वह रांझा से पहले मर जाती है, इसलिए फिल्म जॉर्डन की मौत से पहले ही खत्म हो जाती है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Imtiaz Ali (@imtiazaliofficial)

हीर की मौत ने जॉर्डन को रॉकस्टार बनाया 
इम्तियाज अली के मुताबिक, इस दुखद अंत ने फिल्म की भावनाओं को और गहरा बना दिया और जॉर्डन के किरदार को वह दर्द दिया, जिसने उसे असली ‘रॉकस्टार’ बना दिया।

बता दें कि रॉकस्टार फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें रणबीर कपूर और नरगिस फाकरी लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed