UPSSSC: यूपी फार्मासिस्ट के 560 पदों पर आवेदन शुरू, फार्मेसी में डिप्लोमा वाले भरें फॉर्म, जानें सभी शर्तें
UPSSSC Pharmacist Vacancy: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 560 फार्मासिस्ट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। फार्मेसी में डिप्लोमा या संबंधित योग्यता वाले उम्मीदवार के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से चालू है और इच्छुक उम्मीदवार upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में कुल 560 फार्मासिस्ट पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है, इसलिए समय पर आवेदन करना आवश्यक है।
रिक्तियों का विवरण
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 224 |
| ओबीसी (OBC) | 151 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 56 |
| एससी (SC) | 118 |
| एसटी (ST) | 11 |
| कुल | 560 |
क्या है आवेदन के लिए पात्रता?
फार्मासिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकरण होना भी अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। केवल वही उम्मीदवार, जो PET 2025 के स्कोर के आधार पर योग्य पाए जाएंगे, उन्हें आगे की मुख्य लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
इस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है।
क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?
इस भर्ती की परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।
परीक्षा में विषय से संबंधित ज्ञान, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स तथा उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को सभी विषयों की अच्छी तैयारी करनी होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X