{"_id":"69ae9604e686de877a0b47b1","slug":"punjab-sssb-senior-assistant-recruitment-2026-online-applications-begin-for-multiple-posts-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab SSSB Vacancy: पंजाब में निकली सीनियर असिस्टेंट की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें वैकेंसी और सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Punjab SSSB Vacancy: पंजाब में निकली सीनियर असिस्टेंट की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें वैकेंसी और सैलरी
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Punjab SSSB Senior Assistant Recruitment 2026: पंजाब में सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
Punjab SSSB Vacancy 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Punjab SSSB) ने वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant) पदों के लिए भर्ती 2026 की घोषणा की है। इस भर्ती में स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2026 से शुरू होकर 28 मार्च 2026 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब SSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos
कौन कर सकता है आवेदन?
- स्नातक की डिग्री: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर कोर्स: उम्मीदवार के पास सरकारी मान्यता प्राप्त या ISO 9001 प्रमाणित संस्थान से पर्सनल कंप्यूटर/आईटी के उपयोग में व्यावहारिक अनुभव के साथ कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स होना चाहिए, अथवा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (पूर्व में DOEACC) से ‘O’ लेवल प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- टाइपिंग टेस्ट: उम्मीदवार को बोर्ड द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, जिसमें अंग्रेजी और पंजाबी दोनों भाषाओं में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक होगी।
- पंजाबी भाषा: पंजाब सिविल सेवा नियमों के अनुसार, उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में पंजाबी विषय को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में उत्तीर्ण किया हो, अथवा पंजाबी भाषा में कोई अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- आयु सीमा: इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित है, जबकि पंजाब के एससी/एसटी/बीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट देते हुए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में पूर्व सैनिक, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और एलडीईएसएम (केवल पंजाब के उम्मीदवारों) के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं केवल पंजाब के अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये रखा गया है, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे होगा चयन?
- लिखित परीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा देनी होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- टाइपिंग टेस्ट: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इसमें अभ्यर्थियों को अंग्रेजी और पंजाबी (यूनिकोड कंप्लायंट फॉन्ट रावी) में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग करनी होगी। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
- दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के बाद मेरिट सूची में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों के सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए वेतन लेवल-6 पे स्केल के तहत दिया जाएगा, जिसमें शुरुआती मूल वेतन लगभग 35,400 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं, जिससे कुल सैलरी और अधिक हो सकती है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले पीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें और फिर “पंजीकरण” का विकल्प चुनें।
- अपनी ईमेल आईडी और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। आपकी ईमेल आईडी ही आपकी यूजर आईडी होगी।
- इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें और "Apply for Service" या "सेवा के लिए आवेदन करें" पर क्लिक करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- भुगतान सफल होने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- अंत में भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X