सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rajgir-zoo-safari-white-tiger-kesari-new-attraction-bihar-tourism

Bihar News: राजगीर जू सफारी में सफेद बाघ ‘केसरी’ की एंट्री, पर्यटकों के लिए बना नया आकर्षण; इस पर सबकी नजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

राजगीर जू सफारी में पटना जू से लाए गए सफेद बाघ “केसरी” को बाघ एन्क्लोजर में आम पर्यटकों के लिए छोड़ दिया गया है। उसके आगमन से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और यह सफारी का नया आकर्षण बन गया है।

rajgir-zoo-safari-white-tiger-kesari-new-attraction-bihar-tourism
सफेद बाघ ‘केसरी’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर जू सफारी में वन्यजीवन प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक नया रोमांच जुड़ गया है। पटना जू से विशेष एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत लाए गए सफेद बाघ ‘केसरी’ को अब आधिकारिक रूप से बाघ एन्क्लोजर में आम पर्यटकों के दर्शन के लिए छोड़ दिया गया है। इसके बाद से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Trending Videos

पिछले कुछ दिनों से खुले वातावरण में केसरी को देखकर पर्यटक काफी रोमांचित नजर आ रहे हैं। उसकी सफेद चमक और दमदार दहाड़ खासकर बच्चों और परिवारों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पर्यटक अब उसे नजदीक से देखकर तस्वीरें भी ले रहे हैं और इस अनोखे अनुभव को यादगार बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केसरी यहां की जलवायु और खुले एन्क्लोजर में पूरी तरह सहज हो गया
इस अवसर पर राजगीर जू सफारी के निदेशक रामसुंदर एम. ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सफेद बाघ केसरी का आगमन सफारी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि बाघ के लिए ऐसा वातावरण तैयार किया गया है, जो उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल है। कुछ दिनों के गहन अवलोकन के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि केसरी यहां की जलवायु और खुले एन्क्लोजर में पूरी तरह सहज हो गया है।


ये भी पढ़ें- Bihar: कोसी नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए छह दोस्तों में तीन की डूबने से मौत; परिवार में मचा कोहराम

पर्यावरण-अनुकूल तरीके से डिजाइन किया गया
उन्होंने कहा कि केसरी का आगमन न केवल वन्यजीवन प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि इससे सफारी में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और प्राकृतिक माहौल में वन्यजीवों को देखने का और भी रोमांचक अनुभव मिलेगा। एन्क्लोजर और उसके आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल तरीके से डिजाइन किया गया है, जिससे बाघ और पर्यटक दोनों सुरक्षित रह सकें। सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं और सफारी वाहन भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

राजगीर जू सफारी अब न केवल वन्यजीवों का नजदीकी अनुभव प्रदान कर रहा है, बल्कि यह बिहार के पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख आकर्षण केंद्र के रूप में भी उभर रहा है। सफेद बाघ केसरी की मौजूदगी ने इस सफारी को हर उम्र के पर्यटकों के लिए और भी खास और यादगार बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed