OPTCL Vacancy: पावर ट्रांसमिशन में विभिन्न पदों पर भर्ती, इजीनियरिंग में है डिग्री और डिप्लोमा? अभी करें आवेदन
OPTCL Recruitment 2026 Notification: ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी और ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विस्तार
OPTCL Recruitment 2026: ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OPTCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी और ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III ट्रेनी के पदों पर कुल 50 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदों में सिविल, लॉ और ऑफिस असिस्टेंट जैसे विभिन्न विषय शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in के माध्यम से पूरी की जाएगी।
इस भर्ती के लिए कुल 50 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) - 5 पद, जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी (कानून) - 3 पद, जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) - 4 पद, और कार्यालय सहायक ग्रेड-तृतीय प्रशिक्षु - 38 पद शामिल हैं।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
- मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) - सिविल: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 60% अंक और SC/ST के लिए 50% अंक जरूरी हैं।
- मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) - लॉ: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विधि (Law) में डिग्री होना जरूरी है।
- जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी (JMT) - सिविल: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए 60% अंक और एससी/एसटी के लिए 50% अंक आवश्यक हैं।
- ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III ट्रेनी: उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री होनी चाहिए, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 60% अंक और एससी/एसटी दिव्यांग के लिए 50% अंक जरूरी हैं। साथ ही ओड़िया भाषा पढ़ना-लिखना आना चाहिए और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: RailTel Vacancy 2026: रेलटेल में निकली मैनेजर की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; सैलरी 1,80,000 तक
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
ओपीटीसीएल भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क उम्मीदवार के वर्ग के अनुसार अलग है। सामान्य वर्ग (UR) और SEBC उम्मीदवारों को 1180 रुपये देना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 590 रुपये निर्धारित है। वहीं, OPTCL के विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी और उन्हें कोई भुगतान नहीं करना होगा।
इतना मिलेगा वेतन
| पद | प्रशिक्षण के दौरान छात्रवृत्ति | नियुक्ति के बाद वेतनमान (प्रारंभिक मूल वेतन) | स्तर |
|---|---|---|---|
| मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल/कानून) | 50,000 प्रति माह | 56,100 - 1,77,500 | EE-2 |
| जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) | 30,000 प्रति माह | 44,900 - 1,42,400 | EE-1 |
| कार्यालय सहायक ग्रेड-तृतीय प्रशिक्षु |
देखें आधिकारिक नोटिस
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले optcl.co.in खोलें।
- “New Registration” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें और यूजर आईडी/पासवर्ड बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म खोलें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और पद से संबंधित विवरण सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- वर्ग के अनुसार ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X