{"_id":"69aeb31da9d81c1c7407e651","slug":"mobile-health-vans-will-reach-rural-areas-providing-ten-types-of-tests-and-medicines-pauri-news-c-51-1-pri1002-113485-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ वैन, दस प्रकार के टेस्ट व दवाइयां भी मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ वैन, दस प्रकार के टेस्ट व दवाइयां भी मिलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 09 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग ने चार मोबाइल हेल्थ वैन को किया अधिगृहीत
पौड़ी। जनपद के दूरस्थ विकासखंडों में जल्द ही मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में पीपीपी मोड पर संचालित चार मोबाइल हेल्थ वैन को अधिगृहीत किया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन हेल्थ वैनों को कोट, कल्जीखाल, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, दुगड्डा व डाडामंडी क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। विभाग ने रूट तय करते हुए हेल्थ वाहनों को अपडेट करवा लिया है। सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि पूर्व में पीपीपी मोड के जिला अस्पताल, घंडियाल, पाबौ व बीरोंखाल से चार हेल्थ वैन प्राप्त कर ली हैं। जिला अस्पताल वाली वैन को पौड़ी, जयहरीखाल, रिखणीखाल व यमकेश्वर के दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। इस प्रकार से ब्लॉक वार वैन का रूट तय कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। बताया कि बीते पांच मार्च से वैन की सेवा शुरू कर दी गई है। वैन में हेंडहेल्ड एक्सरे के साथ ही जरूरी दवाएं और रक्त व पेशाब जांच समेत दस प्रकार के टेस्ट भी किए जाएंगे। साथ ही तकनीशियन और चिकित्साधिकारियों को भी नामित किया गया है। बताया कि अन्य विकासखंडों में भी रोस्टरवार हेल्थ वैन संचालित होंगी।
Trending Videos