सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   3,989 women are becoming self-reliant through 620 self-help groups

Pauri News: 620 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 3989 महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 09 Mar 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
3,989 women are becoming self-reliant through 620 self-help groups
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। यहां अब तक 620 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है, जिनसे 3989 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ये महिलाएं सब्जी, दाल, मसाले, अदरक, मोटा अनाज, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, नर्सरी, डेयरी सहित विभिन्न लघु व्यवसायों के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
Trending Videos

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक मुकेश देव ने बताया कि समूहों के माध्यम से महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है। डागर के चौकी में महिलाएं केले के चिप्स बनाने व खोला कड़ाकोट में हर्बल चाय की पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र में 1275 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं जबकि पिछले वर्ष भी 1225 महिलाएं इस उपलब्धि तक पहुंची थीं। महिलाओं को संगठित करने के लिए गांव स्तर पर 83 ग्राम संगठनों का गठन किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक क्लस्टर बनाया गया है जो स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों, विपणन और अन्य कार्यों में सहयोग प्रदान करता है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए प्रत्येक माह नियमित बैठकें भी आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed