{"_id":"69b01b6114bd707ddb08c38c","slug":"umesh-doval-memorial-ceremony-to-be-held-in-almora-on-march-24-and-25-pauri-news-c-51-1-pri1001-113496-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 24 व 25 मार्च को अल्मोड़ा में होगा उमेश डोभाल स्मृति समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 24 व 25 मार्च को अल्मोड़ा में होगा उमेश डोभाल स्मृति समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उमेश डोभाल स्मृति समारोह 24 व 25 मार्च को अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा। उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से हर साल उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, राजेंद्र रावत स्मृति जनसरोकार सम्मान, गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान एवं मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार दिया जाता है।
ट्रस्ट के महासचिव नरेश नौडियाल ने बताया कि उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025 कपिल भोज को उनकी साहित्य धर्मिता के लिए उनके समर्पण, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य के लिए दिया जाएगा। राजेंद्र रावत राजू स्मृति जनसरोकार सम्मान किशन सिंह मलड़ा को दिया जाएगा। गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान रंगकर्मी यमुना राम को उनकी जनपक्षीय नाटकों और जनगीत के लिए प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष भुवनेश्वरी जोशी प्रतिभा सम्मान बालिका वर्ग में मोनिका पंवार, चमियाला, टिहरी गढ़वाल व बालक वर्ग में जीआईसी क्यार्क पौड़ी के करन राज को दिया जाएगा। अगले वर्ष के लिए भुवनेश्वरी जोशी और अनिरुद्ध जोशी प्रतिभा सम्मान अल्मोड़ा जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर और मेरिट में उच्च स्थान रखने वाले 12वीं पास छात्र-छात्राओं को दिया जाए जाएगा।
Trending Videos