सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband went to buy pakodas wife disappeared from bus in amroha

पकौड़ी के चक्कर में खो दी पत्नी: शादी के चार माह बाद पति को छोड़ प्रेमी संग भागी बीवी, ऐसे जाल में फंसा पति

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Mar 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

विवाहिता ने अपने पति को पकौड़ी और पानी की बोतल लेने के लिए बस स्टैंड के निकट कैंटीन पर भेज दिया और यह भी कहा कि पकौड़ी अपने सामने गर्म करवाकर तेज सिकवा कर लाना। युवक जब पकौड़ी लेकर बस में आया तब उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी। फोन करने पर उसकी पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ आया।

Husband went to buy pakodas wife disappeared from bus in amroha
पति को छोड़ प्रेमी संग भागी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बस स्टैंड पर खड़ी बस में बैठी विवाहिता ने अपने पति को पकौड़ी लेने के लिए नीचे भेज दिया। पति जब पकौड़ी लेकर वापस आया तब वह बस से गायब मिली। विवाहिता के बस से उतरकर प्रेमी संग में जाने की चर्चा होती रही। 

Trending Videos

होली मनाने मायके आई थी पत्नी
यूपी के अमरोहा के देहात थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवक की शादी चार माह पहले रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत एक गांव निवासी युवती के साथ हुई है। होली का त्योहार अपने मायके में मनाने के लिए विवाहिता होली से एक सप्ताह पहले सैफनी के निकट के गांव में आई थी। सोमवार सुबह विवाहिता का पति उसे लेने के लिए आया था। दोनों पहले तो बस से सैफनी से बिलारी आए और दोपहर में बिलारी बस स्टैंड पर बिलारी से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज की एक बस में बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अपने सामने गर्म करवाना पकौड़ी'
पता चला है कि विवाहिता ने अपने पति को पकौड़ी और पानी की बोतल लेने के लिए बस स्टैंड के निकट कैंटीन पर भेज दिया और यह भी कहा कि पकौड़ी अपने सामने गर्म करवाकर तेज सिकवा कर लाना। युवक जब पकौड़ी लेकर बस में आया तब उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी। फोन करने पर उसकी पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ आया। युवक ने बस में बैठे अन्य यात्रियों से पूछा तब वह इतना ही बता पाए कि संबंधित महिला यात्री किसी से मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई। 

शादी से पहले चल रहा था युवती का चक्कर
परेशान युवक ने काफी देर तक अपनी पत्नी को इधर-उधर तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। बाद में युवक ने अपने घर और अपनी ससुराल में भी इस घटनाक्रम की सूचना दी। बस स्टैंड पर मौजूद कुछ लोग यह चर्चा करते देखे गए कि विवाहिता का शादी से पहले ही अपने गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

पुलिस से नहीं की शिकायत
चर्चा में यह आशंका भी जताई गई कि विवाहिता पति को धोखा देकर अपने प्रेमी संग चली गई है। थाना बिलारी पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी ऐसी कोई लिखित सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed