{"_id":"69b023cec9fa83f6370933a6","slug":"video-devotees-flocked-to-lalita-devi-temple-to-make-wishes-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललिता देवी के मंदिर में मनौती मांगने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललिता देवी के मंदिर में मनौती मांगने उमड़े श्रद्धालु
Vimal Sharma
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:29 PM IST
Link Copied
चैत्र माह के प्रथम मंगलवार पर ललिता देवी के मंदिर में मनौती मांगने और प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बच्चों का मुंडन कराया।
चैत्र माह के प्रत्येक मंगलवार को बस्ती स्थित प्राचीन ललिता देवी मंदिर पर श्रद्धालु उमड़ते हैं। माह का प्रथम मंगलवार होने के कारण मंदिर में मनौती मांगने और प्रसाद चढ़ाने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु लाइन में लग गए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मस्तक टेक मातारानी की पूजा अर्चना की। जिनकी मनोेकामना पूर्ण हो गई थी, उन्होंने कृतज्ञता प्रकट करते हुए नारियल और गेहूं का प्रसाद चढ़ाकर घर में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान कुछ महिलाओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। बच्चों ने चांट-पकौड़ी का आनंद लिया। झूले पर झूलकर मनोरंजन किया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले में खरीदारी की। सुरक्षा के लिए महिला थानाध्यक्ष प्रिया रानी और सहंसर पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।