सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A tempo collided with a car after colliding with a concrete mixer machine, injuring nine.

Amroha News: कंक्रीट मिक्सर मशीन से टकराकर टेंपो की कार से हुई भिड़ंत, नौ घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A tempo collided with a car after colliding with a concrete mixer machine, injuring nine.
विज्ञापन
नौगांवा सादात। अमरोहा रोड पर मखदुमपुर के पास बुधवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। कंक्रीट मिक्सर मशीन ले जा रहे ट्रैक्टर के पीछे चल रहा टेंपो अचानक उससे टकरा गया और नियंत्रण खोने के बाद सामने से आ रही कार से भी भिड़ गया। हादसे में टेंपो और कार सवार नौ लोग घायल हो गए। टेंपो के अगले हिस्से में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक ट्रैक्टर कंक्रीट मिक्सर मशीन लेकर नौगांवा सादात से अमरोहा की ओर जा रहा था। उसी के पीछे एक टेंपो भी चल रहा था, जिसमें बीलना निवासी नईमा खातून, अमरोहा शहर की बड़ी बेगम सराय निवासी राजया बेगम, चांदपुर निवासी आरती व कुसुम, खेड़ा अपरोला निवासी अजहरुद्दीन, धनौरी मीर निवासी यूसुफ सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मखदुमपुर के पास अचानक टेंपो पीछे से कंक्रीट मिक्सर मशीन में जा घुसा। टक्कर लगते ही टेंपो असंतुलित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गया। अमरोहा से नौगांवा सादात की ओर जा रही कार आबे हाफिजपुर निवासी पीतांबर सिंह चला रहे थे। वह अपने सोमपाल और हरपाल सिंह के बिजनौर जिले के मंसूरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया और चालक उसमें फंस गया।
हादसे के बाद टेंपो की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। शोर मचने पर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए गैस कटर से बोनट काटना पड़ा। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क किनारे कर दिया और यातायात सुचारु कराया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed