{"_id":"69b1bc0ee2194950e90bded8","slug":"a-young-man-returning-from-a-feast-was-hit-by-an-unknown-vehicle-and-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-159086-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दावत खाकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दावत खाकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। पड़ोसी गांव से दावत खाकर लौट रहे युवक की बाइक को लिंक मार्क पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर बीच की मढैय्या निवासी टीटू (24) मंगलवार रात बाइक पर सवार होकर गांव पड़ोसी गांव से दावत खाने के बाद घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर गांव के ही सनी भी बैठे थे। भीमा सुल्तानपुर लिंक मार्ग पर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने टीटू को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सनी का उपचार कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे से के बारे में जानकारी जुटाई। मृतक टीटू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos