सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   40-year-old man rapes three-year-old girl, arrested

Amroha News: 40 वर्षीय व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
40-year-old man rapes three-year-old girl, arrested
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के एक मोहल्ला में रहने वाले 40 वर्षीय धर्मपाल सिंह ने पड़ोस में किराए पर रहने वाले मजदूर की तीन साल की बच्ची के दुष्कर्म किया। घटना के समय मासूम के माता-पिता बाजार गए हुए थे। बाजार से आने के बाद मासूम के कपड़े खून से सने देखकर घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मंगलवार की देर रात मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
Trending Videos

मोहल्ला निवासी मजदूर किराए पर अपने परिवार के साथ रहता है। इस परिसर में तीन अन्य किराएदार भी रहते हैं। मंगलवार की दोपहर मजदूर अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था। उसकी तीन साल की बेटी घर पर ही थी। पड़ोस में रहने वाले धर्मपाल सिंह से अपनी बेटी का ध्यान रखने को कहकर गए थे। माता-पिता के बाजार जाने के बाद धर्मपाल सिंह ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बाजार से आने के बाद मां ने बेटी के कपड़े खून से सने देखे तो उसने बेटी से जानकारी की। उसने इशारे में अपनी आपबीती मां को बताई। मां ने घटना की जानकारी मोहल्ले के ही दूसरी महिलाओं को दी। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। सूचना मिलने पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गई। सीओ ने एकांत में मासूम व उसकी मां से पूछताछ की। रात को ही पुलिस मां-बेटी को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी धर्मपाल के खिलाफ दुष्कर्म आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
घटना से लोगों में नाराजगी
मंडी धनौरा। आरोपी धर्मपाल मासूम के माता-पिता के बाजार जाते ही उसे बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ हैवानियत शुरू कर दी। हैवानियत के दौरान निकली बच्ची की चीख को भी धर्मपाल ने दबा दी। मौके पर मौजूद लोग बेहद आक्रोश में दिखाई दे रहे थे। कई लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिस से आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की। तमाम महिलाएं भी घटना के लिए आरोपी को कोस रही थीं।
-----------------
दलालों ने घटना को दबाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी
मंडी धनौरा। तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत की जानकारी मिलने पर दलाल किस्म के लोग सक्रिय हो गए। उन्होंने मासूम के गरीब माता-पिता को बदनामी का भय दिखाकर व दो लाख रुपये देने का लालच देकर उनको रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए राजी कर लिया। मासूम के पिता मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दो लाख रुपये के लालच व दलालों की धमकी की वजह से मंगलवार की रात तक मासूम की मां प्रभारी निरीक्षक के सामने घटना से ही इंकार करती रही। पुलिस व मीडिया के लोगों से मासूम को छिपा दिया गया। सीओ अंजलि कटारिया के आने के बाद मासूम की हालत देख मां टूट गई। देर रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई और आरोपी धर्मपाल की गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed