{"_id":"69b1bbc1cd235fb759084750","slug":"leopards-fear-in-naugawan-sadat-captured-on-camera-near-canal-bridge-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-159075-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नौगांवा सादात में तेंदुए का खौफ \nनहर पुल के पास कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नौगांवा सादात में तेंदुए का खौफ नहर पुल के पास कैमरे में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब गांव अलीपुर कलां के पास रामगंगा पोषक नहर पुल के नजदीक देर रात तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के गांवों के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गांव चमरौवा निवासी रवीश मंगलवार रात अपने निजी कार्य से धनौरा से कार द्वारा घर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जब वह अलीपुर कलां स्थित नहर पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर एक तेंदुए को बैठा हुआ देखा।
अचानक तेंदुए को देखकर रवीश कुछ देर के लिए रुक गए और सुरक्षित दूरी बनाकर अपने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बना ली। रवीश ने गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। बाद में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ देखा गया था। लेकिन तेंदुआ जंगल में छिप गया।
ग्रामीणों ने रात के समय घर से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रामगंगा पोषक नहर क्षेत्र पिछले कई वर्षों से तेंदुए का ठिकाना बना हुआ है। घनी झाड़ियां और सुनसान इलाका होने के कारण तेंदुआ अक्सर यहां दिखाई देता है। इससे पहले भी कई बार तेंदुए ने ग्रामीणों और मवेशियों पर हमले कर घायल कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुए की सूचना कई बार वन विभाग को दी जा चुकी है लेकिन अब तक उसे पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
वन विभाग से इलाके में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि तेंदुए को जल्द पकड़कर लोगों को राहत दिलाई जा सके। फिलहाल तेंदुए दिखाई देने के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos