{"_id":"69b02484445f36e4070280f5","slug":"video-relief-from-waterlogging-in-gajraula-after-two-months-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो महीने बाद मिली गजरौला में जल भराव से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने बाद मिली गजरौला में जल भराव से निजात
Vimal Sharma
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:32 PM IST
Link Copied
दो महीने बाद लोगों को बस्ती मार्ग की सड़क किनारे हुए जल भराव से मुक्ति मिली। पालिका कर्मचारियों ने सड़क पर जमी काई और कीचड़ को साफ करने के लिए की धुलाई की। दुकानदार भी सफाई करने में लगे रहे।
बस्ती मार्ग पर बारिश में जल भराव हो जाता है। जिससे निजात दिलाने के लिए दो महीने पूर्व नाला निर्माण शुरू किया गया। जिससे बस्ती मार्ग का पानी बूढ़े बाबू के तालाब में जा सके। निर्माण कार्य के कारण दो महीने पूर्व पानी को रोक दिया गया। इस कारण वह बस्ती मार्ग की सड़क किनारे भर जाता था। इससे दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी बिक्री बंद हो गई थी। उन्होंने जल भराव निजात दिलाने की कई बार मांग उठाई। नाला बनकर तैयार हो गया। पुलिया भी बन गई। इस कारण बस्ती मार्ग किनारे भरा पानी मंगलवार सुबह नाले में जाना शुरू हो गया। मगर सड़क से पानी हटते ही उस पर जमी काई और कीचड़ भी परेशानी का सबब बनी। अवंतिका नगर की
सभासद मनु शर्मा और उनके पति देवेश शर्मा ने पालिका कर्मचारियों को बुलाया। टैंकर से सड़क की सफाई कराई गई। पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी व
ई ओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि सड़क की सफाई करा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।