{"_id":"69b01d47c13101f9f409e62b","slug":"demonstration-of-energy-corporation-employees-in-pauri-pauri-news-c-51-1-pri1001-113497-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी में ऊर्जा निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी में ऊर्जा निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में जताया आक्रोश
पौड़ी। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड के कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जल्द ही इस बिल को वापस लेने की मांग उठाई।
मंगलवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता श्रीनगर गोपाल रावत, एसडीओ सतपुली मुकेश कुमार व परवेज कुमार ने कहा कि संपूर्ण पॉवर सेक्टर के निजीकरण के लिए इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल लाया जा रहा है। बिल के पारित होने के बाद देश में बिजली का नया कानून लागू हो जाएगा।
नए कानून के तहत निजी कंपनियों को सरकारी डिस्कॉम का नेटवर्क इस्तेमाल कर बिजली वितरण करने का लाइसेंस प्राप्त होगा। निजीकरण के लिए किसी टेंडर की जरूरत नहीं रहेगी। निजी कंपनियों को लाइसेंस मिलेगा और वे सरकारी नेटवर्क इस्तेमाल कर मुनाफे वाले उपभोक्ताओं को छीन लेंगी। प्रदर्शनकारियों में गोविंद सिंह, उदित पंवार, ज्योति असवाल, सुनील रावत, रविंद्र पटवाल, दिनेश रावत, पूजा रावत, प्रतिभा नेगी, हिमानी, आरती, पूनम, संजय रावत, धमेंद्र गुसाईं, अनिल थपलियाल, रामस्वरूप, चंदन सिंह, सुनील निराला आदि शामिल रहे।
Trending Videos