सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Allegation of not providing information under RTI, complaint lodged with the Commissioner

Pauri News: आरटीआई में सूचना न देने का आरोप, आयुक्त से की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 11 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Allegation of not providing information under RTI, complaint lodged with the Commissioner
विज्ञापन
ग्रामीण ने 2015 से 2025 तक हुई खुली व मासिक बैठकों का कार्यवृत्त की मांगी थी सूचना
Trending Videos

पौड़ी। विकासखंड के ग्राम पंचायत बाड़ा निवासी एक ग्रामीण ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर आरटीआई के तहत निर्धारित समयसीमा में सूचना नहीं दिए जाने और खंड विकास अधिकारी पर भ्रामक सूचना दिए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने कहा कि अधिकारी आरटीआई का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
विकासखंड के बाड़ा गांव निवासी दिनेश चंद्र ने राज्य सूचना आयुक्त को एक शिकायती पत्र भेजा है जिसमें बताया कि उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत बीते 18 अगस्त 2025 को लोक सूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बाड़ा से ग्राम पंचायत में वर्ष 2015 से जुलाई 2025 तक संपन्न हुई खुली व मासिक बैठकों के कार्यवृत्त और पिछले 10 सालों में ग्राम पंचायत में अधिग्रहण योजनाओं की सूचना मांगी गई थी लेकिन उन्होंने तय समयसीमा में कोई सूचना प्रदान नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश चंद्र ने कहा कि राज्य सूचना आयुक्त को पत्र भेज उक्त दोनों अधिकारियों के खिलाफ दायित्वों का सही ढंग से पालन नहीं करने, सूचना अधिकार अधिनियम की मूल भावना के विरुद्ध काम किए जाने पर अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed