सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri: There is no shortage of domestic cooking gas, cylinders are sufficient.

पौड़ी : घरेलू रसोई गैस की नहीं किल्लत, पर्याप्त हैं सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 11 Mar 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Pauri: There is no shortage of domestic cooking gas, cylinders are sufficient.
विज्ञापन
साढ़े आठ हजार सिलिंडरों का है भंडारण, व्यावसायिक गैस के लिए एजेंसियों की बैठक कर समाधान पर चर्चा
Trending Videos

पौड़ी। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने और आपूर्ति बाधित होने से होटल व्यावसायियों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि पूर्ति विभाग घरेलू गैस सिलिंडरों की पर्याप्त मात्रा में होने का दावा कर रहा है।
होटल व्यावसायी संजू राणा, राजेश नेगी, मो. रकीब आदि ने बताया कि पौड़ी स्थित गैस एजेंसियों से व्यावसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे। व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम बढ़ने के बाद भी बुकिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने से आने वाले दिनों में व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजू राणा ने बताया कि दो- तीन दिन के लिए ही सिलिंडर बचा हुआ है। ऐसे में होटल को बंद करना ही विकल्प बच जाएगा। घरेलू गैस 960 रुपये प्रति सिलिंडर दिया जा रहा है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पौड़ी में घरेलू गैस सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है। शहर में फिलहाल साढ़े आठ हजार घरेलू गैस सिलिंडरों का भंडारण है जबकि व्यावसायिक गैस के लिए एजेंसियों के साथ बैठक बुलाई गई है। जल्द ही समाधान भी निकाला जाएगा।


व्यावसायिक सिलिंडरों की उपयोगिता से होटल कारोबारी प्रभावित
कोटद्वार। होटल कारोबारी गौरव भाटिया ने बताया कि होटलों में 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडरों का उपयोग होता है। सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से कारोबार प्रभावित होने लगा है। यही स्थिति रही तो 15 मार्च के बाद होटल कारोबारियों को अपना काम बंद करना पड़ेगा।
कोटद्वार गैस एजेंसी के मैनेजर अमन रावत ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी गई है। एजेंसी के पास महज पांच किलो के गैस सिलिंडर ही उपलब्ध हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति भी पिछले दस दिनों में काफी प्रभावित हुई है। तीन मार्च की बुकिंग के घरेलू गैस सिलिंडरों का वितरण बुधवार को किया गया। दह मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। अभी तक तीन गाड़ियां ही आई हैं।
उधर, भाबर गैस एजेंसी के मैनेजर अर्जुन सिंह गुसाईं ने बताया कि एजेंसी का बैकलॉग कम ही पेंडिंग हैं। छह लोड आ चुके हैं और दो लोड आने बाकी हैं। ऑनलाइन बुकिंग बंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed