सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Registration Last Date Today; 10th Pass Can Apply for 22195 Posts

RRB Group D Last Date: रेलवे ग्रुप डी भर्ती का फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन, 22195 पदों पर 10वीं पास करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार

RRB Group D Registration Last Date: रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 (ग्रुप डी) भर्ती की विस्तारित आवेदन विंडो आज बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आज रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान 11 मार्च 2026 रात 11.59 बजे तक किया जा सकेगा।
 

RRB Group D Registration Last Date Today; 10th Pass Can Apply for 22195 Posts
RRB Group D - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार

RRB Group D Last Date: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से लेवल-1 (ग्रुप डी) भर्ती की विस्तारित आवेदन विंडो आज बंद कर दी जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें।

Trending Videos


गौलतलब है कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 9 मार्च किया गया। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत आवेदन कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जरूरी तिथियां

  • रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा निर्धारित नई शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक है। पहले यह तारीख 2 मार्च 2026 थी।
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक है। इससे पहले शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 थी।
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन (मॉडिफिकेशन) करने की तिथि 12 मार्च से 21 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। पहले यह विंडो 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक खुली रहने वाली थी।
  • जिन अभ्यर्थियों को स्क्राइब (लेखक) की सुविधा चाहिए, वे 22 मार्च से 26 मार्च 2026 के बीच पोर्टल पर अपनी स्क्राइब डिटेल भर सकेंगे। पहले यह तिथि 15 मार्च से 19 मार्च 2026 थी।
विवरण पूर्व निर्धारित तिथि संशोधित तिथि
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि व समय 02.03.2026 (रात 11:59 बजे) 09.03.2026 (रात 11:59 बजे)
जमा किए गए आवेदन के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 04.03.2026 (रात 11:59 बजे) 11.03.2026 (रात 11:59 बजे)
आवेदन पत्र में संशोधन (संशोधन शुल्क सहित) की अवधि* 05.03.2026 से 14.03.2026 (रात 11:59 बजे तक) 12.03.2026 से 21.03.2026 (रात 11:59 बजे तक)
पात्र स्क्राइब अभ्यर्थियों द्वारा स्क्राइब विवरण भरने की अवधि 15.03.2026 से 19.03.2026 22.03.2026 से 26.03.2026

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 01 जनवरी 2026 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस कर दिए जाएंगे। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/पूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो सीबीटी में शामिल होने पर पूरी तरह वापसी योग्य होगा।

कैसे होता है चयन?

रेलवे के लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाता है।

पहले चरण में उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में बैठना होता है, जिसमें उनके ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है। इसके सफल होने पर PET आयोजित किया जाता है, जिसमें शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन तय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed