सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar to Recruit Over 60,000 Police and Security Personnel, Process Targeted by March 2027

Bihar: बिहार के गृह विभाग में भरे जाएंगे 60 हजार से अधिक पद, अकेले पुलिस विभाग में होंगी 31000 नियुक्तियां

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार सरकार ने गृह विभाग में 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें 31 हजार सिपाही, 17 हजार सैप जवान और 13,500 औद्योगिक सुरक्षा बल पद शामिल हैं। प्रक्रिया मार्च 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य है।
 

Bihar to Recruit Over 60,000 Police and Security Personnel, Process Targeted by March 2027
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सूबे के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान घोषणा की कि आने वाले समय में गृह विभाग में 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह सभी नियुक्तियां गृह विभाग के विभिन्न इकाइयों में की जाएंगी।

Trending Videos

पुलिस विभाग में 31 हजार नियुक्तियां होंगी

घोषणा के अनुसार कुल प्रस्तावित भर्तियों में 60 हजार से अधिक रिक्तियां भरी जाएंगी।

 
  • इनमें 31 हजार पद पुलिस सिपाही के होंगे।
  • इसके अतिरिक्त राज्य सरकार 17 हजार सैप जवानों की नियुक्ति पैरा मिलिट्री फोर्स के माध्यम से करेगी। 
  • बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल में 13,500 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। 


इन सभी पदों को मिलाकर गृह विभाग में 60 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2027 तक पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

सरकार ने इन भर्तियों की प्रक्रिया मार्च 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही यह भी बताया गया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल को मजबूत किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'पुलिस दीदी' नाम से एक नई व्यवस्था भी शुरू की जाएगी, जो स्कूलों और कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी।

इन घोषणाओं से स्पष्ट है कि बिहार में आने वाले समय में पुलिस और सुरक्षा बलों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed