सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CURAJ Recruitment 2026: Assistant Professor Vacancies Announced, Salary Up to 2,18,200

CURAJ Jobs 2026: केंद्रीय विश्वविद्यालय में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, वेतन 218200 तक; जानें योग्यता

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 22 Feb 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

CURAJ Recruitment 2026 Notification: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चयनित अभ्यर्थियों को यूजीसी पे-लेवल के अनुसार अधिकतम 2,18,200 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

CURAJ Recruitment 2026: Assistant Professor Vacancies Announced, Salary Up to 2,18,200
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

CURAJ Jobs 2026: अगर आप कॉलेज में पढ़ाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर रोलिंग भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट curaj.ac.in पर जाकर 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 08 पदों को भरा जाएगा।

Trending Videos


इसके बाद भरे हुए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित पते पर भेजना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथियों के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर के लिए योग्यता

प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी (Ph.D.) डिग्री अनिवार्य होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार द्वारा प्रतिष्ठित और मान्यता प्राप्त जर्नल्स में कम से कम 10 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए गए हों। इसके अलावा आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान में न्यूनतम 10 वर्ष का शिक्षण अथवा शोध (Teaching/Research) का अनुभव होना आवश्यक है। सभी योग्यताएं यूजीसी (UGC) के निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। हालांकि, जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पीएचडी (Ph.D.) डिग्री है, उन्हें यूजीसी (UGC) के निर्धारित नियमों के अनुसार NET से छूट प्रदान की जाएगी। 

कितना मिलेगा वेतन?

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल 14 के तहत 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल 10 के अनुसार 57,700  रुपये से 1,81,400 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रजेंटेशन/सेमिनार और इंटरव्यू के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये जमा करने होंगे, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबी (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित माध्यम से ही शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.curaj.ac.in पर जाएं।
  • Recruitment/Jobs सेक्शन पर क्लिक करें।
  • संबंधित विज्ञापन खोलें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed