सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 70th CCE Final Result 2026 Released: CDPO and FAO Results Out, 18 Candidates Selected

BPSC 70 CCE Final Result: सीडीपीओ और एफएओ का अंतिम परिणाम घोषित, 18 अभ्यर्थियों का हुआ चयन; जानें कट-ऑफ

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 21 Jun 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

BPSC 70 CCE Result: बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (FAO) पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर तैयार मेरिट सूची में कुल 18 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

BPSC 70th CCE Final Result 2026 Released: CDPO and FAO Results Out, 18 Candidates Selected
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार

BPSC 70 CCE Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य (लिखित) परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर संयुक्त मेधा सूची तैयार की गई है। CDPO पद के लिए 12 और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी पद के लिए 6 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के अंक पत्र जल्द ही उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कैसा रहा CDPO का परिणाम?

  • मुख्य परीक्षा में सफल घोषित 32 अभ्यर्थियों के लिए 9 अप्रैल 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया।
  • साक्षात्कार में 30 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2 अनुपस्थित रहे।
  • 12 रिक्तियों के विरुद्ध 12 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया।
  • संयुक्त मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की गई।

CDPO कट-ऑफ अंक

श्रेणी मुख्य परीक्षा अंतिम परिणाम
अनारक्षित 449 538
अनारक्षित (महिला) 450 540
EWS 438 529
BC 447 -
दिव्यांग (VI) 385 486
विज्ञापन
विज्ञापन

 एफएओ के लिए 6 अभ्यर्थियों का चयन

  • मुख्य परीक्षा में सफल 16 अभ्यर्थियों के लिए 10 अप्रैल 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया।
  • सभी 16 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए।
  • 6 रिक्तियों के विरुद्ध 6 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया।
  • अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की गई।

वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी कट-ऑफ अंक

श्रेणी मुख्य परीक्षा अंतिम परिणाम
अनारक्षित 446 535
अनारक्षित (महिला) 430 499
EWS 423 516
BC 420 528


मेरिट सूची तैयार करने का आधार

यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के कुल अंक समान रहे, तो प्राथमिकता क्रम इस प्रकार रखा गया:

  • मुख्य परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता।
  • मुख्य परीक्षा के अंक समान होने पर वैकल्पिक विषय में अधिक अंक वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।
  • वैकल्पिक विषय के अंक भी समान होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता।
  • जन्मतिथि समान होने पर देवनागरी वर्णमाला क्रम में पहले आने वाले नाम को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed