सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 70th Final Result 2026: Shraddha Pandey Tops, 2027 Candidates Selected for 2035 Posts

BPSC 70th Result: बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, श्रद्धा पांडे्य बनीं टॉपर, 2027 अभ्यर्थी चयनित

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 20 Jun 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

BPSC 70th Final Result 2026: बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ टॉप किया, जबकि शशांक गौरव और आयुष बिजॉय संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। जानिए कितनी थीं वैकेंसी, कितने उम्मीदवार चुने गए और रिजल्ट में देरी की वजह क्या रही।
 

BPSC 70th Final Result 2026: Shraddha Pandey Tops, 2027 Candidates Selected for 2035 Posts
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार

BPSC 70th Final Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस परिणाम के साथ हजारों उम्मीदवारों की प्रतीक्षा समाप्त हो गई है।



आयोग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की मुख्य (लिखित) परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच किया गया था। यह परीक्षा पटना के 32 केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 20,034 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5,401 अभ्यर्थियों को मिला इंटरव्यू का मौका

मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद 5,401 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए चयनित किया गया था। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।

श्रद्धा पांडे ने हासिल किया पहला स्थान

इस बार की परीक्षा में श्रद्धा पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें कुल 593 अंक मिले हैं। वहीं शशांक गौरव और आयुष बिजॉय ने 592-592 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

टॉप रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की सफलता ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच नई प्रेरणा पैदा की है।

आयोग के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती

रिजल्ट जारी करते समय बीपीएससी के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने बताया कि यह आयोग के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2035 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित थीं।

हालांकि अंतिम चयन सूची में 2027 अभ्यर्थियों का चयन हो सका है। दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित 8 पदों पर उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण वे रिक्त रह गए।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य प्रशासन और विभिन्न विभागों में की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को उप समाहर्ता (SDM), पुलिस उपाधीक्षक (DSP), कर अधिकारी, राज्य कर अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति मिलेगी।

रिजल्ट आने में क्यों लगा ज्यादा समय?

परिणाम जारी होने में हुई देरी को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। बीपीएससी अध्यक्ष के अनुसार, पिछली संयुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तुलना में 70वीं परीक्षा का दायरा काफी बड़ा था।

उन्होंने बताया कि 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में केवल 324 रिक्तियां थीं और करीब 817 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया था। वहीं 69वीं परीक्षा में 475 पदों के लिए 1252 उम्मीदवारों का साक्षात्कार हुआ था।

इसके मुकाबले 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 2035 पद थे और लगभग 5450 उम्मीदवारों की इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की गई। इतने बड़े पैमाने पर साक्षात्कार और मूल्यांकन की प्रक्रिया में स्वाभाविक रूप से अधिक समय लगा, जिसके कारण अंतिम परिणाम घोषित होने में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed