BPSC Auditor Exam 2026: बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स पांच जुलाई को, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
BPSC Auditor Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग अंकेक्षक (Auditor) प्रारंभिक परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 28 जून से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। विस्तृत सेंटर डिटेल्स 2 जुलाई से डैशबोर्ड पर देखी जा सकेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Auditor Prelims Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-09/2026 के अंतर्गत अंकेक्षक (Auditor) के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 05 जुलाई 2026 (रविवार) को एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
28 जून से डाउनलोड होंगे ई-एडमिट कार्ड
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 28 जून 2026 से प्रारंभ हो जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद 'My Account' सेक्शन में संबंधित विज्ञापन के 'View Button' पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी को आवंटित जिला दर्ज होगा।
2 जुलाई को मिलेगी सेंटर की विस्तृत जानकारी
परीक्षा केंद्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी अभ्यर्थियों के डैशबोर्ड पर 02 जुलाई 2026 से उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर के 'View/Download' बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को डाक से कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- अतिरिक्त प्रति: सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति ले जानी होगी, जिसे परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपना अनिवार्य है।
- बार-कोड: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय सुनिश्चित कर लें कि अनुक्रमांक (Roll No.) के साथ बार-कोड (Bar-Code) स्पष्ट रूप से छपा हो।
- रिपोर्टिंग टाइम: अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटा पूर्व पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पूर्व तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, इसके बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी।