BPSSC: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, पीईटी के लिए 10759 उम्मीदवार चयनित; देखें मेरिट लिस्ट
BPSSC Bihar Police SI Result 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल कुल 10,759 अभ्यर्थियों को अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSSC Bihar Police SI Mains Result: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं।
बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1015 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले 35,857 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 10,759 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से मेरिट लिस्ट में अपना नाम और चयन स्थिति देख सकते हैं।
PET और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना जरूरी
मुख्य लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना अनिवार्य होगा। PET से जुड़े नियम और शर्तें भर्ती विज्ञापन संख्या 05/2025 के अनुसार लागू होंगी। आयोग जल्द ही PET की तारीख और प्रवेश पत्र (Admit Card) से संबंधित अलग से सूचना जारी करेगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि PET के लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है। PET में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) भी कराना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी तय तिथि पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसे अयोग्य माना जाएगा और उसे दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा या सत्यापन की तारीख बढ़ाने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
PET में ये जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा
- प्रवेश पत्र (Admit Card) और ऑनलाइन आवेदन की पावती की कॉपी।
- वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस।
- जन्म तिथि के प्रमाण के लिए मैट्रिक (10वीं) का मूल प्रमाणपत्र।
- स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने का शैक्षणिक प्रमाणपत्र।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाणपत्र और आवश्यक होने पर नॉन-क्रीमी लेयर (NCL) प्रमाणपत्र।
- बिहार राज्य के स्थायी निवास का प्रमाणपत्र तथा अन्य आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- भूतपूर्व सैनिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), सरकारी कर्मचारी और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाणपत्र भी साथ लाने होंगे।
आयोग ने दी यह जरूरी सलाह
आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि भर्ती प्रक्रिया के हर चरण में सभी नियमों और निर्देशों का पालन करें। यदि कोई अभ्यर्थी तय तारीख पर उपस्थित नहीं होता है या उसके दस्तावेज़ अधूरे पाए जाते हैं, तो उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। साथ ही, आयोग ने अभ्यर्थियों को दलालों और नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले लोगों से सावधान रहने की सलाह दी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।