सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 Apply for 122 Posts Till June 1 Eligibility Selection Process Detai

BPSSC Havaldar Instructor: हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर आवदेन शुरू, 12वीं पास भर सकते हैं फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 01 May 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

BPSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026: बीपीएसएससी ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन आज, यानी 1 मई से शुरू होकर 1 जून 2026 तक चलेंगे। 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेरिट के आधार पर होगा।
 

BPSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 Apply for 122 Posts Till June 1 Eligibility Selection Process Detai
BPSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

BPSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर (Havaldar Instructor) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पूरा कर लें।

Trending Videos


आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये तय किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (कक्षा 12) या समकक्ष परीक्षा 1 अगस्त 2025 तक पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए यह सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 1 जून 2026
  • परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करें और आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed