सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Central Bank of India AGM Recruitment 2026 Notification Released for 15 Posts

CBI Vacancy 2026: अनुभव वालों के लिए मौका, सेंट्रल बैंक में असिस्टेंट जनरल मैनेजर की भर्ती; सैलरी 1.20 लाख तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 01 May 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

CBI AGM Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 2026 में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 15 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिनकी पोस्टिंग मुंबई में होगी। इस भर्ती के लिए बी.टेक/बीई, पोस्ट ग्रेजुएट या सीए डिग्री वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक लोग बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

Central Bank of India AGM Recruitment 2026 Notification Released for 15 Posts
CBI AGM Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

CBI AGM Vacancy 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान में योग्य उम्मीदवारों के लिए 15 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर 17 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos
 
विज्ञापन
विज्ञापन
इवेंट तारीख
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 17-05-2026
आवेदन शुल्क भुगतान विंडो 30-04-2026 से 17-05-2026 तक (केवल ऑनलाइन)
पात्रता की अंतिम तिथि 31-03-2026
ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि जून 2026
साक्षात्कार की संभावित तिथि जून 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

  • एजीएम (रिस्क मैनेजमेंट): सांख्यिकी/अर्थशास्त्र में स्नातक या वित्त/बैंकिंग में एमबीए होना चाहिए। साथ में एफआरएम/सीएफए/पीआरएम प्रमाण पत्र जरूरी है। बैंक में 10 साल का अनुभव और 5 साल जोखिम प्रबंधन में होना चाहिए।
  • एजीएम (कम्प्लायंस/रिस्क): ऊपर जैसी ही पढ़ाई और प्रमाण पत्र चाहिए। 10 साल बैंक अनुभव और 5 साल अनुपालन या जोखिम विभाग में काम जरूरी है।
  • एजीएम (एसेट लाइबिलिटी मैनेजमेंट): बीई/बीटेक, स्नातकोत्तर या चार्टर्ड अकाउंटेंट होना चाहिए। साथ में एफआरएम/पीआरएम/सीएफए जरूरी है। 10 साल बैंक अनुभव होना चाहिए।
  • एजीएम (डिजिटल रिस्क एंड एनालिटिक्स): गणित/सांख्यिकी या आईटी/कंप्यूटर में डिग्री होनी चाहिए। संबंधित प्रमाण पत्र होने पर प्राथमिकता मिलेगी। 10 साल बैंक अनुभव और डिजिटल जोखिम की जानकारी जरूरी है।
  • एजीएम (फाइनेंस एंड अकाउंट्स): चार्टर्ड अकाउंटेंट होना जरूरी है। 10 साल बैंक अनुभव और टैक्स, जीएसटी, बैलेंस शीट आदि का ज्ञान होना चाहिए।
  • एजीएम (क्रेडिट ऑफिसर): चार्टर्ड अकाउंटेंट/सीएफए/सीएमए या वित्त में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। 10 साल का अनुभव और 7 साल ऋण/वित्त क्षेत्र में काम जरूरी है।


सभी पदों के लिए 31-03-2026 तक उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 33 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी गई है, जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा। पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। सिर्फ योग्यता पूरी करने से यह जरूरी नहीं है कि आपको परीक्षा या इंटरव्यू के लिए बुलाया ही जाए।

जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा पास करेंगे, उनमें से पदों की संख्या से लगभग 4 गुना लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगा, जिसमें परीक्षा का 70% और इंटरव्यू का 30% महत्व होगा। अगर दो लोगों के अंक बराबर होते हैं, तो ज्यादा उम्र वाले को पहले स्थान मिलेगा।

देखें आधिकारिक नोटिस

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये (केवल सूचना शुल्क) निर्धारित है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों जैसे सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 850 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क) देना होगा।

बेसिक सैलरी 1.20 लाख

शुरुआत में बेसिक सैलरी 1,20,940 प्रति माह होती है। इसके बाद हर साल बढ़ोतरी होती है। पहले 2 साल तक हर साल 3,360 बढ़ते हैं, फिर अगले 2 साल तक हर साल 3,680 की बढ़ोतरी होती है। इस तरह अधिकतम बेसिक सैलरी लगभग 1,35,020 प्रति माह तक पहुंच जाती है

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed