सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shekhar Kapur Says Indian Kids Will Become Ceos In The Ai Era Not Job Seekers

शेखर कपूर का एआई पर बड़ा बयान, बताया क्यों देश नहीं है तैयार; बोले- ‘भारत में आएगी असली क्रांति’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 01 May 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Shekhar Kapoor on AI: शेखर कपूर ने एआई के बढ़ते असर और भारतीय मिडिल क्लास परिवारों पर इसके बदलाव को लेकर अपनी राय शेयर की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ लिखा। 

Shekhar Kapur Says Indian Kids Will Become Ceos In The Ai Era Not Job Seekers
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इंडियन फिल्ममेकर शेखर कपूर ने हाल ही में एआई से जुड़ी एक फोटो शेयर की। उस फोटो के साथ उन्होंने एआई के बढ़ते असर और इंडियन मिडिल क्लास परिवारों पर इसके बदलाव को लेकर खुलकर अपनी राय दी। आइए जानते हैं एआई को लेकर शेखर कपूर का क्या कहना है। 

Trending Videos

एआई क्रांति भारत के आम घरों से शुरू होगी
शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मिडल क्लास इंडियन फैमिली की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में मां रसोई में खाना बना रही है, पिता चारपाई पर बैठकर टीवी देख रहे हैं और बच्चे जमीन पर बैठकर लैपटॉप चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तस्वीर को देखकर शेखर कपूर ने कहा कि दुनिया अभी बड़े देशों और बड़ी कंपनियों की वैल्यू पर ध्यान दे रही है, लेकिन असली एआई क्रांति भारत के आम घरों से शुरू होगी। उन्होंने लिखा, ‘यह क्रांति ऊपर से नहीं, बल्कि नीचे से आएगी। एआई शायद अब तक की सबसे लोकतांत्रिक तकनीक बन सकती है।’


ये भी पढ़ें- Glory Web Series Review: बॉक्सिंग, एक्शन और ड्रामा सब है; फिर क्यों असरदार नहीं लगती ‘ग्लोरी’ की कहानी?

बच्चे नौकरी ढूंढने वाले नहीं होंगे, बल्कि खुद CEO बनेंगे
शेखर कपूर के मुताबिक, आने वाले समय में एआई कोडिंग, डिजाइन, रिसर्च और हेल्थ जैसे कई काम आसान कर देगा। ऐसे में इंसान के पास सबसे बड़ी ताकत उसकी सोच और समझ ही रह जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘जहां संघर्ष होता है, वहीं नई सोच पैदा होती है। भारत की असली ताकत उसकी जरूरतें और मेहनत हैं।’ भविष्य को लेकर उन्होंने एक उम्मीद भरी तस्वीर भी दिखाई। उनके अनुसार आने वाले समय में बच्चे सिर्फ नौकरी ढूंढने वाले नहीं होंगे, बल्कि खुद सीईओ बनेंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shekhar kapur (@shekharkapur)

भारत एआई के लिए तैयार नहीं  
उन्होंने यह भी कहा कि रिटायर हो चुके लोग अपने अनुभव को नई तकनीक के साथ दोबारा इस्तेमाल कर पाएंगे और घर संभालने वाली महिलाएं भी अपनी क्रिएटिविटी को दुनिया तक पहुंचा सकेंगी।

शेखर कपूर ने आखिर में कहा कि भारत एआई के लिए इसलिए तैयार नहीं है क्योंकि हमारे पास सबसे महंगे सिस्टम हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि यहां बड़ी आबादी, क्रिएटिव सोच और संघर्ष से पैदा हुई जरूरतें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed