सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Deven Bhojani Exclusive Interview: Sarabhai Vs Sarabhai Fame Actor Remembers Late Satish Shah

‘साराभाई’ व्हॉट्सएप ग्रुप अब भी एक्टिव; दिवंगत सतीश शाह को याद भावुक हुए देवेन भोजानी, बोले- बहुत याद आते हैं

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Fri, 01 May 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Deven Bhojani Exclusive Interview: अभिनेता देवेन भोजानी ने कई चर्चित सीरियल्स में काम किया है। हाल ही में अमर उजाला के साथ खास बातचीत में वे अपने करियर को लेकर बात करते दिखे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत एक्टर सतीश शाह को भी याद किया।

Deven Bhojani Exclusive Interview: Sarabhai Vs Sarabhai Fame Actor Remembers Late Satish Shah
अभिनेता देवेन भोजानी, सतीश शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीवी के चर्चित शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई'  को लेकर आज भी दर्शकों के बीच एक खास लगाव है। लेकिन इसके पीछे की कहानी उतनी आसान नहीं रही। अभिनेता देवेन भोजानी बताते हैं कि जिस शो को आज कल्ट कहा जाता है, उसे शुरुआत में वैसा रिस्पांस  नहीं मिला था।

Trending Videos

Deven Bhojani Exclusive Interview: Sarabhai Vs Sarabhai Fame Actor Remembers Late Satish Shah
'साराभाई वर्सेज साराभाई' - फोटो : सोशल मीडिया

‘शुरुआत में लोगों को ह्यूमर समझ नहीं आया, बाद में बना कल्ट’
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान, देवेन भोजानी कहते हैं, ‘सच कहूं तो जब हमने ‘साराभाई…’ किया था, उस वक्त यह इतना पॉपुलर नहीं हुआ था। लोगों को उसका ह्यूमर तुरंत समझ नहीं आ रहा था। लेकिन धीरे-धीरे जब रिपीट टेलीकास्ट होने लगे, तब जाकर लोगों ने उसे समझना शुरू किया और फिर उसका ह्यूमर ग्रो करता गया। 2004 में शुरू हुआ शो आज 2026 में भी यंगस्टर्स को पसंद आता है, और कई लोग इसे इंटरनेशनल लेवल के ह्यूमर से कंपेयर करते हैं, यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Deven Bhojani Exclusive Interview: Sarabhai Vs Sarabhai Fame Actor Remembers Late Satish Shah
अभिनेता देवेन भोजानी - फोटो : सोशल मीडिया

‘दूसरा सीजन बनाना सबसे मुश्किल फैसला था’
देवेन बताते हैं कि पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरा सीजन बनाना आसान नहीं था। ‘ऑडियंस की डिमांड बहुत थी, तो हमने सोचा कि कोशिश करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यही थी कि हम तय नहीं कर पा रहे थे कि पुराना फ्लेवर रखें या कुछ नया करें। अगर नया डालते तो लोग कहते कि पहले जैसा मजा नहीं है, और अगर वही रखते तो सवाल उठता कि इसमें नया क्या है। इसलिए दूसरा सीजन हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।’
वह आगे जोड़ते हैं, ‘दूसरे सीजन को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, ना बहुत अच्छा, ना बहुत खराब। लेकिन पहले सीजन का जो जादू था, वो अलग ही था। इसलिए हमने तय किया कि तीसरा सीजन तभी बनाएंगे जब हमें 110 प्रतिशत भरोसा होगा कि हम कुछ वैसा या उससे बेहतर दे सकते हैं। अभी के हालात में यह और भी मुश्किल हो गया है। सतीश जी नहीं रहे। इसलिए कहना मुश्किल है कि आगे यह मुमकिन होगा भी या नहीं।’

Deven Bhojani Exclusive Interview: Sarabhai Vs Sarabhai Fame Actor Remembers Late Satish Shah
अभिनेता देवेन भोजानी, सतीश शाह - फोटो : सोशल मीडिया

‘सतीश शाह आज भी हमारी यादों में जिंदा हैं’
शो के साथ जुड़ी यादों में सतीश शाह का नाम आते ही देवेन भावुक हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘हमारा ‘साराभाई’ ग्रुप आज भी बना हुआ है। हम लोग आज भी जुड़े हुए हैं। सतीश जी की फैमिली से भी मिलना-जुलना होता रहता है, लेकिन उनकी कमी बहुत महसूस होती है।’
देवेन आगे बताते हैं, ‘वॉट्सएप ग्रुप में सबसे ज्यादा एक्टिव वही रहते थे। उनके मैसेज इतने मजेदार होते थे, फनी भी और नॉलेज से भरे हुए भी। आज भी जब हम ग्रुप देखते हैं, तो उनकी कमी साफ महसूस होती है। हम सब उन्हें बहुत मिस करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed