सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुक्रवार: ‘एक दिन’ और ‘राजा शिवाजी’ में कौन जीतेगा बाजी? साउथ से भी तगड़ा कॉम्पिटिशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 01 May 2026 03:38 PM IST
सार

Movies Released On Friday: आज सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने दस्तक दी है। इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के अलावा दूसरी इंडस्ट्री की फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। उनका इंतजार आज पूरा हुआ है।

विज्ञापन
Raja Shivaji to Ek Din and patriot bollywood and hollywood films released on Friday
शुक्रवार को रिलीज होने वाली खबरें - फोटो : अमर उजाला

एक मई 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास हो गया है। आज कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इनमें बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में शामिल हैं। इनमें से कई फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हम यहां इन फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं।

Trending Videos
Raja Shivaji to Ek Din and patriot bollywood and hollywood films released on Friday
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' आज रिलीज हो गई है। इसके निर्देशक रितेश देशमुख हैं। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। इसमें सलमान खान ने भी कैमियो किया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raja Shivaji to Ek Din and patriot bollywood and hollywood films released on Friday
एक दिन - फोटो : अमर उजाला
एक दिन
आमिर खान ने बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की अदाकारी से सजी फिल्म 'एक दिन' के निर्देशक सुनील पांडे हैं। साई पल्लवी ने इस फिल्म से हिंदी में डेब्यू किया है। यह रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो अपने आपको कमतर समझता है। उसे साई पल्लवी से एकतरफा प्यार हो जाता है लेकिन उसे बताने से कतराता है।

क्या शाहरुख खान की है गलती? अभिजीत भट्टाचार्य ने बताई अभिनेता से रिश्ता खराब होने की बड़ी वजह

Raja Shivaji to Ek Din and patriot bollywood and hollywood films released on Friday
पैट्रियट - फोटो : सोशल मीडिया
पैट्रियट
ममूटी और मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म 'पैट्रियट' ने भी आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इसके निर्देशक महेश नारायणन हैं। खास बात यह है कि ममूटी और मोहनलाल ने लगभग 18 वर्षों के बाद इस फिल्म में एक साथ काम किया है। इसमें दिखाया गया है कि गुप्त एजेंट एक साजिश का पर्दाफाश करते हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन
Raja Shivaji to Ek Din and patriot bollywood and hollywood films released on Friday
कारा - फोटो : सोशल मीडिया
कारा
धनुष और ममिता बैजू की अदाकारी से सजी तमिल फिल्म 'कारा' भी आज रिलीज हुई है। इसके निर्देशक विग्नेशन राजा हैं। इसमें 1991 के दौर की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि खाड़ी युद्ध की वजह से देश में ईंधन की भारी कमी हो जाती है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए धनुष उस अपराध की दुनिया में लौटते हैं, जहां कभी जाना नहीं चाहते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed