सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   EK Din X Review Starring Junaid Khan And Sai Pallavi Movie Fans Reaction

EK Din X Review: क्या ‘एक दिन’ से बदलेगी आमिर खान के बेटे जुनैद की किस्मत? फिल्म को मिली कैसी प्रतिक्रिया?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 01 May 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Movie EK Din X Review: आमिर खान बेटे और बॉलीवुड अभिनेता जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज हो चुकी है। जानिए, इस फिल्म को लेकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया दी है?

EK Din X Review Starring Junaid Khan And Sai Pallavi Movie Fans Reaction
फिल्म 'एक दिन' एक्स रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पिता आमिर खान के नक्शे-कदमों पर चलते हुए जुनैद खान ने भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। वह अब तक ‘महाराज’ और ‘लवयापा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब आमिर खान प्रोडक्शन ही फिल्म ‘एक दिन’ में लीड रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनका अभिनय क्या दर्शकों को पसंद आया? फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियंस ने कैसे रिएक्शन दिए। पढ़िए, इस एक्स (ट्विटर) रिव्यू में। 

Trending Videos


क्या ऑडियंस को पसंद आई फिल्म की कहानी? 
फिल्म ‘एक दिन’ की कहानी को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स निराश दिखे। यह बॉलीवुड फिल्म एक थाई मूवी का रीमेक है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘बेकार रीमेक है।’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह फिल्म याद दिलाती है कि कास्टिंग कहानी को बना या बिगाड़ सकती है। और एक दब्बू किरदार निभाने का मतलब यह नहीं है कि हर सीन और हर डायलॉग को एक ही तरह से, बिना किसी उतार-चढ़ाव के पेश किया जाए।' यह बात यूजर्स ने जुनैद खान के लिए कही है।वहीं एक यूजर ने लिखा, '।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 

 

EK Din X Review Starring Junaid Khan And Sai Pallavi Movie Fans Reaction
फिल्म 'एक दिन' में साई पल्लवी और जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions
कलाकारों के अभिनय को लेकर क्या रही दर्शकों की राय?
फिल्म 'एक दिन' में जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी रोमांटिक कपल का रोल कर रहे हैं। इनकी एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, 'सच कहूं तो अगर साई पल्लवी इसी तरह तमिल लहजे वाली हिंदी बोलती रहीं, तो मुझे सच में फिल्म 'रामायण' को लेकर चिंता हो रही है। फिल्म 'एक दिन' के क्लाइमैक्स को छोड़कर लगभग सब कुछ दूसरी फिल्मों से उधार ली गई थी। शायद इसलिए क्योंकि ऐसा न करने पर इसकी अपील सीमित हो जाती है। हां, जुनैद खान अपने किरदार को कुछ हद तक दर्शकों से जोड़ पाने में कामयाब रहे हैं।' 
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'फिल्म 'One Day' का रीमेक 'एक दिन' नाम से बनाया। सबसे पहली बात तो इसका टाइटल ही बेतुका है। मुझे तो इस पर हंसी आ रही है। हम लोग रीमेक से पूरी तरह ऊब चुके हैं। वह भी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से। सवाल यह है कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कास्ट कैसे किया गया? सिर्फ इसलिए क्योंकि वह आमिर खान के बेटे हैं।' 
कुछ यूजर्स को फिल्म ‘एक दिन’ और एक्टर्स की एक्टिंग पसंद भी आई है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ साई पल्लवी ने सच्चे और जज्बातों से भरे रोमांस से सबका दिल जीत लिया। जुनैद खान ने शर्मीले और लड़के का किरदार किया है, वह अच्छा है। यह फिल्म पूरी तरह से 'दिल' की बात है।’

   
 



क्या है फिल्म की कहानी? 
'एक दिन' की कहानी में दिनेश (जुनैद) और मीरा (पल्लवी) ऑफिस कुलीग्स हैं। दिनेश को मीरा से बेइंतहा प्यार है। जापान की एक ऑफिस ट्रिप के दौरान एक 'फॉर्च्यून बेल' पर मांगी गई उसकी एक मुराद पूरी हो जाती है। दरअसल, एक दुर्घटना के कारण मीरा की याददाश्त कुछ समय के लिए चली जाती है और उसे लगने लगता है कि दिनेश ही उसका बॉयफ्रेंड है।’ इसी स्टोरीलाइन पर पूरी फिल्म टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed