सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Patriot X Review Mammootty Mohanlal film user give reaction

Patriot Review: ममूटी और मोहनलाल की 'पैट्रियट' पर यूजर्स का रिएक्शन, जानें कैसी लगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 01 May 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Patriot Movie Review: ममूटी और मोहनलाल अभिनीत बहुप्रतीक्षित मलयालम पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पैट्रियट' आज 1 मई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए इस फिल्म को लेकर यूजर्स की क्या राय है? 

Patriot X Review Mammootty Mohanlal film user give reaction
‘पैट्रियट’ - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

‘पैट्रियट’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो आज 1 मई को फिल्म की रिलीज के बाद खत्म हुआ। ममूटी और मोहनलाल की इस फिल्म की रिलीज के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानिए उन्हें यह फिल्म कैसी लगी?

Trending Videos

यूजर्स को फिल्म का पहला भाग आया पसंद
ममूटी और मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ को लेकर एक्स पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं। यूजर्स को फिल्म का पहला भाग काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बेहतरीन फिल्म, धीमी शुरुआत के बाद ब्रेक तक धीरे-धीरे चरम पर पहुंचती है। यह दमदार कंटेंट वाली फिल्म है, जिसमें कई शानदार पल हैं। अब दूसरे हाफ का बेसब्री से इंतजार है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ यूजर्स के लगी ठीक-ठाक
वहीं कुछ यूजर्स को ‘पैट्रियट’ फिल्म ठीक-ठाक ही लगी। एक यूजर ने लिखा, 'ब्रेक के बाद तक ठीक-ठाक फिल्म है। हवाई लड़ाई यात्रा के सीन और डेनियल के परिचय के अलावा अभी तक कोई भी ऐसा सीन नहीं आया है, जब दर्शकों ने तालियां बजाई हों।'


मोहनलाल का अभिनय आया पसंद
कई यूजर्स को इस फिल्म में मोहनलाल का अभिनय काफी पसंद आया। एक यूजर ने लिखा, 'मोहनलाल के कैमियो पर सब कुछ निर्भर करता है। यही वजह है कि इस बड़ी फिल्म के लिए मोहनलाल को लिया।'





कई भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म
'पैट्रियट' का निर्देशन महेश नारायणन ने किया है। फिल्म में ममूटी और मोहनलाल के अलावा फहाद फासिल, नयनतारा और कुंचाको बोबन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएं। ‘पैट्रियट’ आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर फिल्म है। 'पैट्रियट' को फिल्म हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के बीच दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'किंग' की शूटिंग, वायरल तस्वीरों में साथ दिखे शाहरुख खान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed