सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan as Jiva Mahala In Raja Shivaji Starring Riteish Deshmukh

Salman Khan: सलमान खान के कैमियो का खुलासा, रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में निभाया है यह खास किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 01 May 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan Cameo In Raja Shivaji: आज सिनेमाघरों में रितेश देशमुख अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान खान ने भी एक खास किरदार निभाया है? यह किरदार फिल्म में बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसके बिना फिल्म बनाना मुमकिन नहीं था। 

Salman Khan as Jiva Mahala In Raja Shivaji Starring Riteish Deshmukh
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख और सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान ने मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में एक अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है। सलमान खान के किरदार से अब पर्दा उठ चुका है। वह फिल्म में एक मराठा योद्धा के किरदार में हैं। कौन था वो मराठा योद्धा? छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में उस योद्धा ने क्या भूमिका निभाई? जानिए।

Trending Videos

Salman Khan as Jiva Mahala In Raja Shivaji Starring Riteish Deshmukh
फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इस योद्धा का किरदार सलमान खान ने निभाया 
सलमान खान ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में जीवा माहाला (जीवाजी महाले) का किरदार निभाया है। फिल्म में उनका लुक भी शानदार है। वह एक बलशाली योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। जीवा माहाला छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में एक वफादार अंगरक्षक और खास योद्धा थे। उन्होंने एक बार शिवाजी महाराज का जीवन बचाया था।

कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म में नजर आए
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख और सलमान खान के अलावा कई और बॉलीवुड एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, विद्या बालन, बोमन ईरानी जैसे कई एक्टर्स भी शामिल हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Raja Shivaji Review: एक्स यूजर्स ने 'राजा शिवाजी' को किया पास या फेल? जानें उनकी राय; सलमान को लेकर कही ये बात 
   
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan as Jiva Mahala In Raja Shivaji Starring Riteish Deshmukh
राजा शिवाजी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की कहानी? 
रितेश देशमुख ने फिल्म 'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। यह फिल्म भारत के महानतम योद्धा और राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। कैसे उन्होंने मुगलों से लोहा लिया और 'स्वराज्य' की नींव रखी। फिल्म में कमाल के एक्शन सीन्स हैं, साथ ही वीएफएक्स का भी अच्छा इस्तेमाल किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed