सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakesh Roshan pens birthday post for hrithik roshan son and his grandson Hridhan Roshan

राकेश रोशन ने अपने पोते ऋदान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की प्यारी तस्वीर; लिखा- 'देखते ही देखते वो...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 01 May 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Hridhan Roshan Birthday: फिल्मकार राकेश रोशन ने अपने पोते ऋदान रोशन को 18वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और साथ ही एक खास नोट लिखा है। उन्होंने ऋदान को अपना 'पसंदीदा युवा' बताया।
 

Rakesh Roshan pens birthday post for hrithik roshan son and his grandson Hridhan Roshan
ऋदान रोशन और राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

राकेश रोशन के पोते और ऋतिक रोशन के बेटे ऋदान रोशन आज अपना 18वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खुशी के मौके पर ऋदान के दादा राकेश रोशन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राकेश ने अपने पोते के लिए एक प्यारा बर्थडे नोट भी लिखा है।

Trending Videos

राकेश रोशन का बर्थडे पोस्ट
राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर ऋदान के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, 'देखते ही देखते वह 18 साल का हो गया।' इसके साथ ही राकेश ने ऋदान को अपना पसंदीदा युवा बताया और साथ ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं ऋदान रोशन
ऋदान, ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान के छोटे बेटे हैं। ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी। उनके बड़े बेटे ऋहान का जन्म 2006 में और छोटे बेटे ऋदान का जन्म 2008 में हुआ था। दोनों 2014 में अलग हो गए थे।

ऋतिक और सुजैन
ऋतिक रोशन अभी एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ डेटिंग कर रहे हैं। सुजैन खान साल 2022 से एक्टर अर्लान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं राकेश रोशन 1970-80 के दशक में एक सफल अभिनेता रहे। बाद में उन्होंने 'करण अर्जुन', 'कहो ना... प्यार है', 'कोई मिल गया' और 'कृष' जैसी बड़ी फिल्में बनाईं।

'कृष 4' में नजर आएंगे ऋतिक
ऋतिक अब 'कृष 4' फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं। यह उनकी पहली फिल्म होगी जिसमें वे डायरेक्टर और हीरो दोनों बनेंगे। साथ ही वे यश राज फिल्म्स के साथ मिलकर यह फिल्म बना रहे हैं। इसके अलावा, ऋतिक प्रोड्यूसर के रूप में भी OTT पर डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'स्टॉर्म' ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। इसका निर्देशन अजीतपाल सिंह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के बीच दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'किंग' की शूटिंग, वायरल तस्वीरों में साथ दिखे शाहरुख खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed