ट्रोलिंग के बीच राहुल रॉय ने खोली आर्थिक तंगी की पोल, अर्चना पूरन सिंह और फराह खान ने किया सपोर्ट
Rahul Roy: कंटेंट क्रिएटर के साथ रील पोस्ट को लेकर ट्रोलिंग के बीच राहुल रॉय ने अपनी आर्थिक परेशानियों के बारे में खुलकर की। राहुल रॉय के संघर्ष को देखते हुए कई लोग अब उन्हें प्यार और हिम्मत दे रहे हैं। अर्चना पूरन सिंह और फराह खान ने भी उनका समर्थन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी फिल्म 'आशिकी' के अभिनेता राहुल रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल रील्स की वजह से काफी चर्चा में हैं। कुछ लोग उनके इन रील्स को देखकर उन पर मजाक उड़ा रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग उनकी परेशानी समझकर उनका समर्थन भी कर रहे हैं। इसी बीच फराह खान और अर्चना पूरन सिंह ने राहुल का खुलकर समर्थन किया है।
तंगी को लेकर राहुल रॉय की राय
राहुल रॉय ने खुद बताया कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि कुछ पुराने कानूनी मामलों के कारण उन्हें पैसे देने हैं, जो उनके ब्रेन स्ट्रोक से पहले के हैं। इसलिए वह ईमानदारी से रील्स बनाकर कमाई कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद कई लोग उनके समर्थन में आए। फिल्म डायरेक्टर फराह खान ने सबसे पहले उन्हें शुभकामनाएं दीं। अब कॉमेडियन अर्चना पूरन सिंह ने भी राहुल रॉय का समर्थन किया है।
अर्चना पूरन सिंह ने किया राहुल का सपोर्ट
अर्चना ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आपको और शक्ति मिले राहुल। मुझे बहुत अच्छा लगा कि आप वही कर रहे हैं, जो आपके लिए सही है और आपको खुश रखता है। आप हमेशा अद्भुत हैं। मैंने आपके ओरिजिनल गानों वाली रील्स पूरी देखीं। राहुल, आपको ढेर सारा प्यार और हिम्मत।'
राहुल रॉय ने ट्रोल करने वालों को किया करारा जवाब
ट्रोलिंग को लेकर राहुल ने कहा, 'अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर टिप्पणी करते हैं, तो इससे मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा पता चलता है। अगर आप सच में मेरी परवाह करते हैं, तो कृपया मुझे कोई अच्छा और सम्मानजनक काम ढूंढने में मदद करें। कम से कम मैं मेहनत से कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं।'
सोनू सूद ने भी किया राहुल का सपोर्ट
कुछ वीडियो में राहुल को पुरानी फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' के गाने 'तेरे दर पे सनम' पर नाचते हुए देखा गया, जिस पर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की। तो वहीं अभिनेता सोनू सूद ने भी राहुल को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'रॉक करते रहो भाई।'