सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raja Shivaji X Review users gives reaction on Riteish Deshmukh film praise Salman Khan cameo

Raja Shivaji X Review: यूजर्स ने 'राजा शिवाजी' को किया पास या फेल? जानें उनकी राय; सलमान को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 01 May 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Raja Shivaji Movie X Review: फिल्म 'राजा शिवाजी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कई दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई है, तो कई ऐसे यूजर भी हैं जिन्हें फिल्म की कुछ चीजें अच्छी नहीं लगी हैं।

Raja Shivaji X Review users gives reaction on Riteish Deshmukh film praise Salman Khan cameo
राजा शिवाजी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

रितेश देशमुख की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में थी। आज 1 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कई दर्शकों ने इसे देखा है। इन लोगों ने फिल्म के बारे में एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म फैंस को कैसी लगी है।

Trending Videos


कलाकारों के अभिनय की तारीफ
एक यूजर ने फिल्म की काफी तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'राजा शिवाजी' को रितेश देशमुख ने अपनी लेखन और निर्देशन कला के जरिए कुशलता से बनाया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और संजय दत्त ने बेहतरीन अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर को पसंद आया फिल्म का संगीत
एक यूजर को फिल्म का संगीत पसंद आया है। उन्होंने लिखा है 'राजा शिवाजी' फिल्म का संगीत बहुत अच्छा है। यह एक बड़े आर्केस्ट्रा' की तरह है। क्या आपको लगता है कि अच्छा म्यूजिक फिल्म को और अच्छा बना देता है?



यूजर्स को पसंद आया सलमान का कैमियो
कई यूजर्स को 'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा है कि फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो बहुत अच्छा है। उनका स्क्रीन प्रेजेंस शानदार है। उन्होंने कमाल कर दिया है।
एक दूसरे यूजर ने लिखा है ओ भाई साब सलमान खान के कैमियो को 10 में से 10 नंबर मिलते हैं।
 
 
 

यूजर को पसंद नहीं आया सलमान का कैमियो
एक यूजर को फिल्म में सलमान खान का कैमियो पसंद नहीं आया है। उन्होंने लिखा है मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि सलमान खान अब लगभग हर फिल्म में कैमियो क्यों कर रहे हैं। 'राजा शिवाजी' का मिजाज पहले से ही गंभीर और ऐतिहासिक है, उनका कैमियो थोड़ा बेमेल सा लगता है।
 

कितनी भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म?
ख्याल रहे कि फिल्म 'राजा शिवाजी' के निर्देशक रितेश देशमुख हैं। वह इसमें लीड रोल में भी हैं। ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा इसके निर्माता हैं। यह फिल्म मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed