‘मिर्जापुर’ से बनी ‘एंग्री यंग मैन’ की इमेज, अब ऐसा रोल करना चाहते हैं दिव्येंदु; कहा- ‘अंदर से गुस्से…’
Divyenndu: दिव्येंदु और पुलकित सम्राट की सीरीज ‘ग्लोरी’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। हाल ही में दिव्येंदु ने खुलासा किया कि वो अब कैसा रोल करना चाहते हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विस्तार
दिव्येंदु और पुलकित सम्राट की सीरीज ‘ग्लोरी’ में नजर आ रहे हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है। हाल ही में सीरीज के एक्टर दिव्येंदु ने खुलासा किया कि ‘मिर्जापुर’ के बाद उनकी इमेज एक ‘एंग्री यंग मैन’ की तरह बन गई है। इसीलिए अब वे अलग रोल करना चाहते हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
ऐसा किरदार निभाना चाहते हैं दिव्येंदु
‘मिर्जापुर’ के बाद दिव्येंदु ने खुद की एक ‘एंग्री यंग मैन’ वाली इमेज बना ली है। इसका असर यह हुआ कि उन्हें उसी तरह के रोल ज्यादा ऑफर होने लगे। अब दिव्येंदु इस इमेज को तोड़ना चाहते हैं और एक लवर बॉय का किरदार निभाना चाहते हैं।
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में दिव्येंदु ने बताया कि अब वह स्क्रीन पर एक प्यारा और खुशमिजाज लड़का बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं सच में एक रोमांटिक कॉमेडी करना चाहता हूं। लेकिन कोई घिसी-पिटी रोमांटिक कॉमेडी नहीं, कुछ अलग।
मामले पर क्या बोले पुलकित सम्राट?
शायद ‘50 फर्स्ट डेट्स’ जैसी। मैं एक बहुत प्यारा, खुश रहने वाला लड़का निभाना चाहता हूं। अंदर से गुस्से में जलता हुआ किरदार नहीं जो मुझे अक्सर ऑफर होता है। बल्कि एक बहुत ही अच्छा और खुश रहने वाले इंसान का किरदार।’
इस बातचीत के दौरान पुलकित सम्राट भी मौजूद थे, जो दिव्येंदु के साथ ‘ग्लोरी’ में नजर आएंगे। उन्होंने इसी बात पर मजाक में कहा, ‘तेरे पास जो स्क्रिप्ट आ रही है, वो तू मुझे भेज दे और मेरे पास जो है वो मैं तुझे भेज देता हूं। यही कर सकते हैं।’ इस बात पर दोनों एक्टर्स हंस पड़े।
वेब सीरीज 'ग्लोरी', भारतीय बॉक्सिंग की दुनिया को दिखाती है। इसमें पारिवारिक ड्रामा, बदला और एक मर्डर मिस्ट्री का मेल है। इसमें दिव्येंदु, सुविंदर विक्की, जन्नत जुबैर, आशुतोष राणा, सिकंदर खेर, सयानी गुप्ता, यशपाल शर्मा, कश्मीरा परदेशी और कुणाल ठाकुर हैं। यह सीरीज 1 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
