प्रीति जिंटा भी हुईं वायरल हरियाणवी गाने 'बैरण' की दीवानी; पोस्ट शेयर कर बोलीं- 'कोई मुझे इसका मतलब बता दो'
Preity Zinta Photos: इन दिनों सोशल मीडिया पर हरियाणवी गाना 'बैरण' खूब छाया हुआ है। प्रीति जिंटा को भी यह काफी पसंद आया है और अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के साथ उन्होंने इसे लगाया है। साथ ही लोगों से इसका मतलब बताने में मदद करने को कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणवी गाना 'बैरण' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। लोग इस पर रील्स और पोस्ट साझा कर रहे हैं। प्रीति जिंटा ने जब से यह गाना सुना है, वे भी इसकी दीवानी हो गई हैं। उनका कहना है कि वे काफी वक्त से अपने पोस्ट के साथ इसे इस्तेमाल करने के बारे में सोच रही थीं। अब अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने यह गाना मिक्स किया है। हालांकि, उन्हें इसका मतलब समझ में नहीं आ रहा है।
'पंजाब किंग्स' की टीम के साथ दिखीं प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद स्टाइलिश फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे डार्क पिंक कलर के आउटफिट में दिख रही हैं। वे अपनी आईपीएल टीम 'पंजाब किंग्स' की टीम के साथ नजर आ रही हैं। सिर पर हैट लगाए वे बेहद क्यूट दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने 'बैरण' गाना भी लगाया है। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा है कि कोई उन्हें इस गाने का मतलब बताने में मदद कर दे।
बोलीं- 'कुछ दिनों पहले सुना जबर्दस्त गाना'
प्रीति जिंटा ने कैप्शन लिखा है, 'जब @punjabkingsipl की डिजिटल टीम सफर के दौरान आपकी तस्वीरें खींच ले। इन तस्वीरों के लिए शुक्रिया। बहुत सारा प्यार। कुछ दिन पहले ही मुझे यह मजेदार हरियाणवी गाना मिला और मुझे इसे इस्तेमाल करना ही था। मुझे इसका मतलब तो नहीं पता, लेकिन यह सुनने में बहुत जबर्दस्त लगता है। शायद कोई हरियाणवी बोलने वाला मेरी मदद कर सके'।
प्रीति जिंटा का वर्क फ्रंट
बता दें कि 'बैरण' गाना हरियाणा के दो भाईयों सुमित और अनुज ने बनाया है। सुमित ने इस गाने को कंपोज किया है, वहीं अनुज ने इसे गाया है। बात करें प्रीति जिंटा के वर्क फ्रंट की तो वे फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे सनी देओल के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।