'इमरजेंसी में सैफ अली खान को नहीं करूंगी कॉल!' जब प्रीति जिंटा ने किया था चौंकाने वाला खुलासा, बताई थी वजह
Preity Zinta on Saif Ali Khan: प्रीति जिंटा ने एक बार खुलासा किया था कि वह मुश्किल वक्त में सैफ अली खान को कॉल क्यों नहीं करेंगी। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा था।
विस्तार
रियलिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के दूसरे सीजन में प्रीति ने एक मजेदार लेकिन हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा था कि वे मुश्किल वक्त में सैफ अली खान को कॉल नहीं करेंगी। आखिर प्रीति जिंटा ने ऐसा क्यों कहा? आइए जानते हैं।
प्रीति ने ऐसा क्यों कहा?
‘कॉफी विद करण’ में जब होस्ट करण जोहर ने उनसे पूछा कि अगर उनका किडनैप हो जाए तो वह इंडस्ट्री में सबसे आखिरी किसे कॉल करेंगी, तो प्रीति ने सैफ अली खान का नाम लिया।
इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, ‘क्योंकि मैं सुनामी में फंस गई थी और वह मेरे जीवन का सबसे खराब अनुभव था। उस समय सैफ ने मुझे मैसेज भेजा- ‘हैलो प्रीति, पानी के अंदर या कहां?’ उनके इस सवाल पर मैं बस सोच रही थी, ये कैसे इंसान है।’
ये भी पढ़ें- Ek Din Movie Review: लॉजिक से परे लेकिन खूबसूरत ‘एक दिन’, जानिए जुनैद और साई की फिल्म में कहां रह गई कमी?
आपदा में फंस गई थीं प्रीति
जानकारी के लिए बता दें कि 26 दिसंबर 2004 को हिंद महासागर में आई भयंकर सुनामी ने करीब 14 देशों में 2.3 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। उस समय प्रीति अपने दोस्तों के साथ फुकेत में छुट्टियां मना रही थीं और इस आपदा में फंस गई थीं।
दोनों एक्टर्स इन फिल्मों में आए नजर
प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने साथ में ‘कल हो ना हो’ और ‘सलाम नमस्ते’ जैसी फिल्मों में काम किया है, जहां उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रीति
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म ‘लाहोर 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जिसमें सन्नी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यू सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसकी कहानी भारत के बंटवारे पर आधारित है।
