फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Siddharth Anand Enraged By Leaked Photos Of King Saying Dont Spoil The Surprise

King Movie: लीक हुई ‘किंग’ की तस्वीरों पर भड़के सिद्धार्थ आनंद, फैंस से की अपील; बोले- सरप्राइज खराब मत कीजिए

Fri, 01 May 2026 05:13 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 01 May 2026 05:13 PM IST
सार

King Movie: हाल ही में फिल्म ‘किंग’ से जुड़े कुछ फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे, जिसके बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का इस मामले पर रिएक्शन सामने आया है। जानिए डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Siddharth Anand Enraged By Leaked Photos Of King Saying Dont Spoil The Surprise
किंग फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग साउथ अफ्रीका में कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गईं। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का इस पूरे मामले पर कड़ा रिएक्शन सामने आया है। 

विज्ञापन

डायरेक्टर ने की लोगों से अपील
‘किंग’ फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक खास बयान जारी कर फैंस से अपील की है कि शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म से जुड़ा कोई भी लीक्ड फोटो या वीडियो शेयर न करें। बयान में कहा गया कि पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि दर्शकों को बेहतरीन सिनेमैटिक अनुभव दिया जा सके।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Movie Review: सबकुछ होने के बाद भी कुछ रहा अधूरा, कैसी है रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’?
विज्ञापन
विज्ञापन


सरप्राइज का इंतजार करें
शुक्रवार को जारी इस मैसेज में उन्होंने लिखा- ‘सभी फैंस से अनुरोध है कि ‘किंग’ के सेट से जुड़ा कोई भी लीक्ड मल्टीमीडिया पोस्ट या शेयर न करें। टीम लगातार काम कर रही है ताकि सभी को बेहतरीन अनुभव मिल सके। आइए, बड़े पर्दे पर सरप्राइज का इंतजार करें और चीजों को उसी तरह सामने आने दें, जैसा ‘किंग’ की टीम चाहती है। आपके प्यार, सपोर्ट और सहयोग के लिए धन्यवाद।’

 

किंग फिल्म के बारे में 
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा ‘किंग’ फिल्म में सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसे रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। मूवी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed