सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आई 'द डेविल वियर्स प्राडा 2'? जानें उनकी राय; बोले- ‘आइकॉनिक तो नहीं, लेकिन…’
The Devil Wears Prada 2 X Reviews: हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद कई यूजर्स ने इस फिल्म की तारीफ की, तो वहीं कुछ लोगों को इस फिल्म की कुछ चीजें अच्छी नहीं लगी। जानिए फिल्म को लेकर यूजर्स का क्या कहना है।
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में थी। अब आज रिलीज के बाद कई एक्स यूजर्स के रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ यूजर्स ने फिल्म की कुछ चीजों की तारीफ की है, तो वहीं कुछ यूजर्स को फिल्म की कुछ चीजें अच्छी नहीं लगी। जानिए जो यूजर्स फिल्म देख आए हैं, उनका क्या रिएक्शन है।
यूजर्स के आए पॉजिटिव रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा- ‘'द डेविल वियर्स प्राडा 2' देखी, ठीक-ठाक लगी। आइकॉनिक तो नहीं कहेंगे, लेकिन ट्रेलर जितना ओवर-परोडी लग रही थी, उससे बेहतर है। स्ट्रीप और ब्लंट की वजह से फिल्म संभल जाती है, वरना बाकी जगह पर ज्यादा चीख-पुकार और ओवरएक्टिंग है, जिसे कुछ कैमियो से छुपाने की कोशिश की गई है। मेरी रेटिंग- 6.5/10
Watched The Devil Wears Prada 2, seems decent.
— ThinkRiot (@IDGAF_iguana) May 1, 2026
Iconic, maybe not, but better than how the trailer made it seem like a parody.
Streep and Blunt make the film bearable, amid a range of high pitched histrionics disguised by a few subtle la-magnifiqué cameos
My rating - 6.5/10 pic.twitter.com/QidLDh8wbG
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' शानदार है
दूसरे यूजर ने लिखा- 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' शानदार है। इसकी कहानी मुझे बहुत पसंद आई। किरदारों का विकास इतना अच्छा है कि कई जगह इमोशनल कर देता है। मेरिल स्ट्रीप कमाल की लगी हैं। साथ ही ऐनी हैथवे, एमिली ब्लंट और स्टेनली टूसी भी बेहतरीन हैं। मुझे यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई। इसमें आप हंसेंगे भी और रोएंगे भी।
The Devil Wears Prada 2 is excellent. Loved the script. The character development made me emotional. Meryl Streep is phenomenal. As are Anne Hathaway, Emily Blunt, and Stanley Tucci. I loved it so much. You’ll laugh and you’ll cry. Oh and a likable love interest thank you God. pic.twitter.com/KjUvtWn4Dy
— Lee (@caseyleemoore) May 1, 2026
वहीं एक यूजर ने लिखा- 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' को सभी को देखना चाहिए। ये एक शानदार फिल्म है। इसके साथ कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की।
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के अलावा एमिली ब्लंट, स्टेनली टुकी, ट्रेसी थॉमस और टिबोर फेल्डमैन भी वापसी कर रहे हैं। ये सभी एक्टर्स पहली पार्ट में भी थे। वहीं फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में कुछ नए एक्टर्स भी शामिल हुए हैं।
इसमें केनेथ ब्रानघ, पैट्रिक ब्रामल, सिमोन एशले, लूसी लियू, बीजे नोवाक, जस्टिन थेरॉक्स, लेडी गागा और पॉलीन चालमेट के नाम शामिल हैं। सिमोन एशले के किरदार को मेरिल स्ट्रीप की अस्सिटेंट के तौर पर दिखाया गया है।
